Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज अगले सप्ताह हो सकती है लॉन्च

इस सीरीज में Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 360 Pro, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 22:43 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Book 4 सीरीज को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में Intel Core Ultra 5 120U चिपसेट हो सकता है
  • इसके Pro मॉडल्स का प्राइस 2,000 डॉलर से कम हो सकता है

इन लैपटॉप में नया Intel Core Ultra चिपसेट होने की संभावना है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई Galaxy Book 3 की जगह लेगी। इसमें Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 360 Pro, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

हाल ही में इस सीरीज के लैपटॉप का डिजाइन लीक हुआ था। Yonhap News की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Book 4 सीरीज को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इन लैपटॉप में नया Intel Core Ultra चिपसेट होने की संभावना है। इन चिपसेट में न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स या NPU हो सकता है जिसके ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करने का दावा किया गया है। सैमसंग इन चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकती है। इससे फोटो और वीडियो की एडिटिंग करने में मदद होगी। 

इससे पहले Galaxy Book 4 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करने की अटकल थी। हालांकि, Yonhap News की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पहले AI लैपटॉप की पोजिशन हासिल करने के लिए इसे अगले सप्ताह पेश कर सकती है। HP और LG जैसी कंपनियां भी AI लैपटॉप को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। एक अन्य रिपोर्ट में Galaxy Book 4 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया गया है। इस सीरीज के बेस मॉडल Galaxy Book 4 में Intel Core Ultra 5 120U 8 GB के LPDDR4x RAM के साथ हो सकता हैष इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

Galaxy Book 4 360 में फुल रेंज हिंज और S पेन हो सकता है। इसमें LPDDR5 RAM दिया जा सकता है। इन दोनों बेस मॉडल्स का प्राइस 1,000 डॉलर से कम हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 360 डिग्री हिंज और S पेन सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के दोनों Pro मॉडल्स में Intel Core Ultra 7 155U चिपसेट 16 GB के LPDDR5x RAM के साथ हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 14 इंच का डिस्प्ले 2,880 x 1,800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ होने की संभावना है। Galaxy Book 4 Pro 360 में 16 इंच का डिस्प्ले इसी रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स का प्राइस 2,000 डॉलर से कम हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों से सैमसंग को लैपटॉप सेगमेंट में अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Laptop, Processor, Samsung, Intel, Market, Demand, Specifications, Design, AI, LG, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  3. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  3. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  4. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  5. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  6. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  7. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  9. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  10. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.