दो बार फोल्ड होगा Samsung का अनोखा लैपटॉप, पेटेंट हुआ फाइल!

लैपटॉप के कीबोर्ड को बीच से फोल्डिंग हींज के साथ दो भागों में बांटा गया है, ताकि यूज़र्स इसे अपनी सुविधा के अनुसार एक बार और फोल्ड कर सके। लैपटॉप की स्क्रीन में भी बीच में हींज मौजूद होगा, जो कि इसे दूसरी बार फोल्ड होने में मदद करेगा।

दो बार फोल्ड होगा Samsung का अनोखा लैपटॉप, पेटेंट हुआ फाइल!
ख़ास बातें
  • Samsung ने इस अनोखे लैपटॉप का पेटेंट किया फाइल
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने के जानी जाती है सैमसंग कंपनी
  • कागज की तरह फोल्ड हो जाएगी लैपटॉप
विज्ञापन
फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाद अब दक्षिण कोरिया टेक कंपनी Samsung कथित रूप से जल्द ही फोल्डेबल लैपटॉप लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो कंपनी ने एक अनोखे लैपटॉप का पेटेंट कराया है, जो कि एक बार नहीं बल्कि दो बार फोल्ड हो जाएगा। एक बार समान्य लैपटॉप की तरह इसे फोल्ड किया जा सकता है, जबकि दूसरी बार फोल्ड करके इसे और छोटा बनाया जा सकता है जो कि एक फोल्ड पेपर का लुक प्रदान कर रहा है। फिलहाल, केवल इसको कथित रूप से पेटेंट ही अप्रूव किया गया है, लेकिन जरूरी नहीं की इसे कंपनी द्वारा जल्द ही मार्केट में पेश किया जाए।

letsgodigital की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung ने दो बार फोल्ड होने वाले फोल्डेबल लैपटॉप का पेटेंट फाइल किया है। रिपोर्ट में दो बार फोल्ड हो जाने वाले लैपटॉप के डिज़ाइन को तस्वीर के जरिए पेश किया है। इस पेटेंट तस्वीर से खुलासा होता है कि इस लैपटॉप को एक बार समान्य लैपटॉप की तरह फोल्ड करके बंद किया जा सकता है। लैपटॉप बंद करने के बाद इस अनोखे लैपटॉप में एक बार फिर बीच से फोल्ड करने की सुविधा प्राप्त होगी।

लैपटॉप के कीबोर्ड को बीच से फोल्डिंग हींज के साथ दो भागों में बांटा गया है, ताकि यूज़र्स इसे अपनी सुविधा के अनुसार एक बार और फोल्ड कर सके। लैपटॉप की स्क्रीन में भी बीच में हींज मौजूद होगा, जो कि इसे दूसरी बार फोल्ड होने में मदद करेगा। वहीं, इस लैपटॉप में Samsung का foldable OLED पैनल दिया जाएगा।

स्क्रीन और कीबोर्ड फोल्ड (समान्य तरह से लैपटॉप का बंद होना) होने के बाद लैपटॉप के कीबोर्ड को स्क्रीन के साथ फोल्ड किया जा सकेगा। जो कि अंत में पेपर फोल्डिंग लुक देगा और यह सुविधा लैपटॉप को आकार में काफी छोटा कर सकती है, जिसे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी सहुलियत महसूस होगी। हालांकि, पूरी तरह से फोल्ड होने के बाद यह लैपटॉप काफी मोटा हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »