Xiaomi का RedmiBook 13 लैपटॉप भारत में 11 जून को किया जा सकता है लॉन्च

याद रहे कि RedmiBook 13 को बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमीबुक 13 में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 13.3 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है।

Xiaomi का RedmiBook 13 लैपटॉप भारत में 11 जून को किया जा सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • RedmiBook 13 को बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया
  • RedmiBook 13 में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल
  • रेडमीबुक 13 की चीनी मार्केट में शुरुआती कीमत करीब 44,300 रुपये
विज्ञापन
RedmiBook 13 Ryzen Edition, RedmiBook 14 Ryzen Edition और RedmiBook 16 Ryzen Edition हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए थे। अब प्रतीत होता है कि रेडमीबुक 13 को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। लेकिन दावा यह भी है कि भारत में रेडमी ब्रांड का इंटल पावर्ड वेरिेएंट लाया जाएगा, जो चीनी मार्केट में लंबे समय से उपलब्ध है। यानी रायज़न एडिशन नहीं, जो कुछ दिन पहले चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ। Xiaomi पिछले कुछ दिनों से लैपटॉप लॉन्च का टीज़र ज़ारी करती रही है। लेकिन लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

91Mobiles ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ साझेदारी में एक रिपोर्ट ज़ारी कर बताया कि Xiaomi के पहले लैपटॉप भारत में 11 जून को लॉन्च होंगे। इसका नाम RedmiBook 13 होगा और यह शाओमी लैपटॉप इंटल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है। इसमें स्क्रीन के चारों किनारे पर बॉर्डर बेहद ही पतले हैं। और यह 1सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह Xiaomi लैपटॉप बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए रेडमीबुक 13 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, ना कि हाल ही में पेश किया गया AMD Ryzen पावर्ड रेडमीबुक।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी कई मॉडल लॉन्च करेगी या सिर्फ रेडमीबुक 13 का रीब्रांडेड वर्ज़न।
 

RedmiBook 13 specifications

याद रहे कि RedmiBook 13 को बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमीबुक 13 में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 13.3 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसमें 10वीं पीढ़ी का इंटल कोर प्रोसेसर है, साथ में एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स 250 ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4 रैम है। Xiaomi ने RedmiBook 13 में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है, इसमें 6 एमएम डायमीटर के साथ डुअल हीट पाइप भी शामिल है।

पिछले रेडमीबुक मॉडल की तरह इस नोटबुक मॉडल में भी मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा चिकलेट-स्टाइल कीबोर्ड और डीटीएस सराउंड साउंड ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। ऐसा कहा गया है कि सिंगल चार्ज में रेडमीबुक 13 की बैटरी 11 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। दावा किया गया है कि नोटबुक 35 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। याद रहे कि रेडमीबुक 13 की चीनी मार्केट में शुरुआती कीमत CNY 4,199 (करीब 44,300 रुपये) है।

कंपनी लंबे समय से ट्विटर पोस्ट के ज़रिए भारत में नया प्रोडक्ट लाने का टीज़र ज़ारी कर रही है। पोस्ट में प्रोडक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इन पोस्ट में ‘WhatsNextForMi' हैशटैग का इस्तेमाल हुआ है और वीडियो में लैपटॉप के क्लिप्स से साफ है कि कंपनी लैपटॉप लाने वाली है।

शाओमी, मी लैपटॉप, रेडमी लैपटॉप, शाओमी लैपटॉप, Xiaomi, RedmiBook, RedmiBook 13, RedmiBook 13 specifications
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.30-inch
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
एसएसडी512GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250
वज़न1.23 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, RedmiBook, RedmiBook 13, RedmiBook 13 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  2. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  4. Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  5. Xiaomi Smart Band 10 Pro हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 2000 निट्स, HRV फीचर से लैस!
  6. Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  7. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
  8. Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
  9. Xiaomi 17 Max हुआ लॉन्च, 200MP ट्रिपल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Google के महंगे फोन जैसे डिजाइन में HMD Thunder Pro होगा लॉन्च! 50MP डुअल कैमरा का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »