RedmiBook 13 लैपटॉप लॉन्च, जानें खासियतें

RedmiBook 13 Launched: रेडमीबुक 13 को लॉन्च कर दिया गया है। फुल-स्क्रीन अनुभव देने के लिए रेडमीबुक 13 में पतले किनारे वाले डिस्प्ले हैं।

RedmiBook 13 लैपटॉप लॉन्च, जानें खासियतें

RedmiBook 13 specifications: डीटीएस सराउंड साउंड ऑडियो सपोर्ट से लैस है रेडमीबुक 13

ख़ास बातें
  • RedmiBook 13 की चीन में सेल 12 दिसंबर से
  • नया रेडमीबुक 11 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है
  • मेटल बॉडी के साथ उतारा गया है रेडमीबुक 13
विज्ञापन
RedmiBook 13 Launched: रेडमीबुक 13 को लॉन्च कर दिया गया है। फुल-स्क्रीन अनुभव देने के लिए रेडमीबुक 13 में पतले किनारे वाले डिस्प्ले हैं। याद करा दें कि Huawei MateBook 13 को 4.4 मिलीमीटर मोटे बेज़ल और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ उतारा गया था तो वहीं RedmiBook 13 को 89 प्रतिशत स्क्रीन स्पेस के साथ लॉन्च किया गया है। रेडमीबुक 13 में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आइए अब आपको नए रेडमीबुक 13 की कीमत, सेल तारीख और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

RedmiBook 13 price, सेल डिटेल्स

रेडमीबुक 13 की शुरुआती कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग 42,300 रुपये) तय की गई है, इस दाम में इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले रेडमीबुक 13 की कीमत 5,199 चीनी युआन है।

RedmiBook 13 प्री-ऑर्डर आज से चीन में शुरू होगा तो वहीं रेडमीबुक 13 12 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल रेडमीबुक 13 की ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
 

RedmiBook 13 specifications

रेडमीबुक 13 में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 13.3 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसमें 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर हैं साथ में एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स 250 ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4 रैम है। Xiaomi ने RedmiBook 13 में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है, इसमें 6 एमएम डायामीटर के साथ डुअल हीट पाइप भी शामिल है।

पिछले रेडमीबुक मॉडल की तरह इस नोटबुक मॉडल में भी मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा चिकलेट-स्टाइल कीबोर्ड और डीटीएस सराउंड साउंड ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। ऐसा कहा गया है कि सिंगल चार्ज में रेडमीबुक 13 की बैटरी 11 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। दावा किया गया है कि नोटबुक 35 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.30-inch
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
एसएसडी512GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250
वज़न1.23 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »