मैकबुक प्रो 2016 के बिना टच बार वाले वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2016 17:18 IST
ख़ास बातें
  • भारत में मैकबुक प्रो के बिना टच बार वाले वेरिएंट का स्टॉक उपलब्ध है
  • अभी कुछ रीसेलर के पास स्टॉक नहीं पहुंचा है
  • मैकबुक प्रो 2016 की कीमत 1,29,900 रुपये से शुरू होती है
पिछले महीने ही ज्यादा बेहतर सुधार के साथ नए मैकबुक प्रो को लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के समय भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। और अभी तक ऐप्पल की भारतीय वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट 'कमिंग सून' के टैग के साथ लिस्ट हैं। लेकिन गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि देशभर में ऐप्पल रीसेलर के पास 13 इंच वाले मैकबुक प्रो का स्टॉक उपलब्ध हो गया है।

हमने कुछ ऐप्पल रीसेलर से इस बारे में पता किया तो उन्होंने स्टॉक उपलब्ध होने की पुष्टि की। लेकिन मुंबई के रिटेलर ने कहा कि उन्हें अभी तक यूनिट नहीं मिले हैं। 2016 मैकबुक प्रो को अभी तक किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। इसलिए लगता है कि अभी स्टॉक पहुंचना शुरू ही हुआ है। याद दिला दें कि 13 इंच वाले मैकबिक प्रो के बिना टच बार वाले वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है।
Advertisement

नया मैकबुक प्रो अपने पिछले वेरिेएंट से काफी हल्का और पतला है। और इसमें तेज स्पीड वाला इंटेल स्काईलेक सीपीयू दिया गया है। टच बार वेरिेएंट में फंक्शन बटन की जगह एक ओलेड डिस्प्ले है और यह मौज़ूदा ऐप्लिकेशन और कॉन्टेक्स्ट से जुड़ी जानकारी दिखाता है। टच बार वेरिएंट में एक इंटिग्रेटेड टच आईडी सेंसर है जिससे लैपटॉप को अनलॉक करने के अलावा ऐप्पल पे से पेमेंट भी की जा सकती है।

फंक्शन बटन के साथ आने वाले 13 इंच मैकबुक प्रो में टच आईडी सेंसर या ओलेड पैनल नहीं है। बेस मॉडल में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ इंटेल का छठवीं जेनरेशन 'स्काईलेक' कोर आई5 डुअल-कोर प्रोसेसर है। 8 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। 13 इंच मॉडल में एक इंटिग्रेटेड इंटेल आइरिस ग्राफिक्स 540 है। इस लैपटॉप में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट मिलता है। इसमें 13.3 इंच रेटिना (2560x1600 पिक्सल) एलईडी बैकलिट डिस्प्ले है जो आईपीएस टेक्नोलॉजी से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 227 पीपीआई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक और थंडरबोल्ट 3 (यूएसबी टाइप-सी) पोर्ट है।
Advertisement

बता दें कि भारत में सिर्फ बिना टच बार वाला वेरिएंट ही बेचा जा रहा है। और टच बार वाले वेरिएंट का अभी भारतीय बाजार में आना बाकी है। 13 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 1,55,900 रुपये और 15 इंच वेरिएंट की कीमत 2,05,900 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.