लेनोवो योगा 710 कनवर्टेबल लैपटॉप लॉन्च, कीमत 85,490 रुपये

लेनोवो योगा 710 कनवर्टेबल लैपटॉप लॉन्च, कीमत 85,490 रुपये
ख़ास बातें
  • लेनोवो योगा 710 में 14 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है
  • इस लैपटॉप में छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है
  • 8 जीबी डीडीआर4 रैम के अलावा इस लैपटॉप में 256 जीबी एसएसडी है
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया ने बुधवार को योगा 710 कनवर्टेबल लैपटॉप लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की कीमत 85,490 रुपये है। इस हाइब्रिड लैपटॉप के साथ एक वायरलेस योगा माउस भी आता है जिसे ऑन-स्क्रीन प्रेज़ेंटेशन के लिए रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लैपटॉप सिल्वर कलर वेरिएंट में डू स्टोर ऑनलाइन पर उपलब्ध होगा।

लेनोवो के इस योगा लैपटॉप में छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7-6500यू प्रोसेसर है। लेनोवो योगा 710 लैपटॉप 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 2 जीबी डीडीआर3 वीडियो मेमोरी से लैस एक एनविडिया जीफोर्स 940 जीपीयू के साथ आता है।

विंडोज़ 10 होम-बेस्ड लेनोवो योगा 710 में एक 14 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जो टच इनपुट से लैस है। इस लैपटॉप में 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
 

इस लैपटॉप में 720 पिक्सल एचडी वेबकैम है। और बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक एसडी कार्ड रीडर, वाई-फाई 802.11 एसी, माइक्रोफोन हेडफोन कॉम्बो जैक और ब्लूटूथ 4.0 दिए गए हैं। इस लैपटॉप में ईदरनेट पोर्ट नहीं है।

योगा माउस के अलावा, कंपनी ने योगा 710 को सपोर्ट करने वाली दूसरी एक्सेसरी का इस्तेमाल भी किया है। इनमें लेनोवो 500 2.0 ब्लूटूथ स्पीकर और लेनोवो 500 ईयरबड/इन-ईयर हेडफोन शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »