MWC 2024: Lenovo पेश करेगी ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला लैपटॉप! तस्वीरें लीक

Lenovo इस कॉन्सेप्ट को MWC 2024 में दिथा सकती है, जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होने वाला है।

MWC 2024: Lenovo पेश करेगी ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला लैपटॉप! तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • Lenovo के कथित ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले लैपटॉप के रेंडर लीक हुए हैं
  • इस लैपटॉप को कंपनी MWC 2024 में दिखा सकती है
  • लैपटॉप बेजल-लेस फ्रेम और ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले से लैस हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो (Lenovo) ने हाल ही में भारत में Legion 9i लैपटॉप लॉन्च किया और अमेरिका में ThinkBook Plus Gen 5 हाइब्रिड मॉडल पेश किया। कंपनी अब कथित तौर पर आने वाले दिनों में अपने कई मौजूदा लैपटॉप मॉडलों को रिफ्रेश करने की तैयारी कर रही है, जिनकी घोषणा बार्सिलोना में अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अपग्रेड के अलावा, कंपनी कथित तौर पर एक पारदर्शी डिजाइन वाला एक नया लैपटॉप मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है जिसे कंपनी अब तक गुप्त रखने में कामयाब रही थी।

Windows Report में Lenovo के एक कथित पारदर्शी लैपटॉप (Transparent Laptop) के डिजाइन रेंडर लीक हुए हैं और दावा किया गया है कि कंपनी इस कॉन्सेप्ट को MWC 2024 में दिथा सकती है, जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होने वाला है। रिपोर्ट में मौजूद तस्वीरें लेनोवो ब्रांडिंग और बेजल-लेस डिजाइन वाले इस मॉडल को दिखाती हैं, जिसमें एक पारदर्शी डिस्प्ले प्रतीत होता है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

इस ट्रांसपेरेंट लेनोवो लैपटॉप का डेक रिफ्लेक्टिव है और पूरी तरह से पारदर्शी भी हो सकता है। प्राइमरी इंटरनल कंपोनेंट को अपारदर्शी ठोड़ी के अंदर और नीचे रखा जाता है, जहां वे दिखाई नहीं देते हैं। इसमें एक अपारदर्शी, पतला फ्रेम भी है जो पूरे डेक को घेरता है और इसमें कई कनेक्टिविटी पोर्ट होने की संभावना है।

रिपोर्ट में ट्रांसपेरेंट लेनोवो लैपटॉप के किसी भी स्पेसिफिकेशन का जिक्र नहीं है, लेकिन सुझाव दिया गया है कि यह Windows 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। यह भी दावा किया गया कि यह मॉडल क्लासिक लैपटॉप की तुलना में डुअल-स्क्रीन लैपटॉप जैसा दिखता है। उम्मीद है कि कंपनी MWC 2024 में इस लैपटॉप को दिखाने के बाद इसके कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X200 Ultra होगा 50 मेगापिक्सल कैमरा, 2K LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. भारत में मोबाइल फोन का टैरिफ एक दशक में 90 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  3. 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 4 हजार रुपये सस्ता खरीदें Realme P2 Pro 5G, फ्लिपकार्ट पर गिरी कीमत
  5. भारत में तेजी से बढ़े AI टूल्स के यूजर्स, ChatGPT के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट
  6. realme P3 Pro होगा भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च, 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग!
  7. बिटकॉइन में हुई रिकवरी, प्राइस 98,570 डॉलर से ज्यादा, Ether में 2 प्रतिशत का प्रॉफिट
  8. Xiaomi Mix Flip 2 होगा दूसरी तिमाही में पेश, मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
  9. 50MP के 2 कैमरा के साथ OnePlus 13 Mini मार्च में होगा लॉन्च! डिजाइन भी लीक
  10. Huawei Mate XT Ultimate Design होगा ग्लोबल स्तर पर 8 फरवरी को लॉन्च, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »