• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Qualcomm इस महीने लॉन्च कर रहा लैपटॉप के लिए नया Snapdragon X चिपसेट, कैसी होंगी खूबियां

Qualcomm इस महीने लॉन्च कर रहा लैपटॉप के लिए नया Snapdragon X चिपसेट, कैसी होंगी खूबियां

Qualcomm ने हाल ही में अपने नए Snapdragon X चिपसेट की घोषणा की है।

Qualcomm इस महीने लॉन्च कर रहा लैपटॉप के लिए नया Snapdragon X चिपसेट, कैसी होंगी खूबियां

Photo Credit: QQualcomm

Snapdragon X चिपसेट लैपटॉप को पावर देगा।

ख़ास बातें
  • Qualcomm ने हाल ही में अपने नए Snapdragon X चिपसेट की घोषणा की है।
  • Snapdragon X के साथ अपने स्नैपड्रैगन एक्स लाइनअप का विस्तार कर रही है।
  • Snapdragon X में 3.0GHz तक काम करने वाले 8 सीपीयू कोर हैं।
विज्ञापन
Qualcomm ने हाल ही में अपने नए Snapdragon X चिपसेट की घोषणा की है जो आगामी विंडोज पीसी को पावर देगा। अब आखिरकार पता चल गया है कि किस दिन यह नया प्रोसेसर भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। यह लाइनअप में तीसरी एंट्री है। आइए Qualcomm के आगामी प्रोसेसर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Snapdragon X 24 फरवरी को लॉन्च होगा


आपको बता दें कि चिप बनाने वाली कंपनी नए Snapdragon X के साथ अपने स्नैपड्रैगन एक्स लाइनअप का विस्तार कर रही है। यह सीरीज में बेस मॉडल है जो पहले से ही लोकप्रिय Snapdragon X Plus और Snapdragon X Elite प्रोसेसर के साथ एक एंट्री लेवल एसओसी है। इस चिपसेट के साथ क्वालकॉम का टारगेट मार्केट में लैपटॉप की बड़ी रेंज को पावर देना है। Snapdragon X को बजट फ्रेंडली और मिड रेंज दोनों ऑप्शन में पावर देने के लिए तैयार किया गया था।

Snapdragon ने X पर अपने एक ऑफिशियल टीजर पोस्टर में घोषणा की कि AI पीसी के लिए नया Snapdragon X प्लेटफॉर्म 24 फरवरी 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोसेसर की घोषणा सबसे पहले Acer, ASUS, HP, Dell और Lenovo जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप के लिए विंडोज पीसी के लिए की गई थी, जिनकी कीमत 600 डॉलर से कम थी। यह अभी भी साफ नहीं है कि भारत में किस लैपटॉप मॉडल में यह नया बजट AI चिपसेट होगा।

पिछली रिलीज के आधार पर Snapdragon X में 3.0GHz तक काम करने वाले 8 सीपीयू कोर हैं। इसमें कुल मेमोरी कैश 30 एमबी है और यह अपने अन्य प्रोसेसर की तरह एआरएम आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। Snapdragon X में एक एड्रेनो जीपीयू है जो 1.7 टीएफएलओपीएस तक पहुंच सकता है, जो लाइट गेमिंग, पुराने गेम और अन्य सामान्य टास्क के लिए बेहतर है। हालांकि, इसका एक मेन लाभ अलग एनपीयू है जो 45 TOPS AI परफॉर्मेंस का आउटपुट प्रदान करता है, जो इसे Copilot+ फीचर्स के साथ कंपेटिबल बनाता है। इसलिए यह नया चिपसेट भारत में बजट लैपटॉप सेगमेंट में नई सुविधा दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »