JioBook : जियो के सस्‍ते लैपटॉप का इंतजार खत्‍म! सामने आई कीमत, बिक्री इसी महीने से, जानें सबसे पहले किसे मिलेगा

JioBook : अगले तीन महीनों के भीतर यह आम कंस्‍यूमर्स के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम के प्रोसेसर से लैस होगा जियोबुक
  • 15 हजार रुपये लुभा सकती है
  • स्‍मार्टफोन की कीमत में आएगा जियोबुक लैपटॉप

JioBook लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें Microsoft के कुछ ऐप भी उपलब्ध होंगे।

Photo Credit: Reuters

“जियो फोन नेक्‍स्‍ट” के जरिए भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में सनसनी मचाने वाली रिलांयस जियो (Jio) जल्‍द अपना नया लैपटॉप लॉन्‍च कर सकती है। जियोबुक (JioBook) नाम के इस लैपटॉप को लेकर पहले भी खबरें आई हैं, लेकिन पहली बार इसे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (India Mobile Congress) में दिखाया गया है। जानकारी के अनुसार, जियोबुक लैपटॉप को स्‍मार्टफोन की कीमतों में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये होगी।  

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि JioBook लैपटॉप को 4G सिम कार्ड के साथ एम्बेड किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस महीने से स्कूलों और सरकारी संस्थानों जैसे कस्‍टमर्स के लिए इसे उपलब्‍ध कराया जाएगा। अगले तीन महीनों के भीतर यह आम कंस्‍यूमर्स के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 
Advertisement

जानकारी के अनुसार, JioBook लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें Microsoft के कुछ ऐप भी उपलब्ध होंगे। यह आर्म लिमिटेड की तकनीक पर आधारित क्वालकॉम के प्रोसेसर से लैस होगा। क्‍योंकि यह लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, इसलिए विंडोज का एक्‍सपीरियंस यूजर्स को नहीं मिल पाएगा। हालांकि यूजकेस के मामले में यह लोगों की जरूरी जरूरतों को पूरा सकता है। मसलन, वेब ब्राउजिंग, ई-मेल आदि से जुड़े काम आसानी से पूरे किए जा सकेंगे। 

जियोबुक के सामने सबसे बड़े चुनौती अपना यूजर बेस बनाने की होगी, क्‍योंकि मार्केट में विंडोज लैपटॉप का दबदबा और यूजर्स उसी के साथ फ्रेंडली हैं। हमने देखा है कि गूगल क्रोम बुक्‍स ने भी अपना मार्केट तैयार करने की कोशिश की है, लेकिन उन्‍हें बड़े स्‍तर पर सफलता नहीं मिली है। जियोबुक की सबसे बड़ी ताकत इसी कीमत हो सकती है। 15 हजार रुपये में लैपटॉप की ऑफरिंग लोगों को इसकी ओर आकर्षित कर सकती है। स्‍टूडेंट्स के लिए यह एक बड़ी सौगात बन सकता है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, भारत के लैपटॉप मार्केट में HP और डेल आगे हैं। सालान 1.4 करोड़ यूनिट की सेल्‍स का लैपटॉप मार्केट JioBook की लॉन्चिंग के बाद 15 फीसदी तक विस्तार कर सकता है। सोर्सेज ने बताया है कि जियोबुक को स्‍थानीय रूप से मैन्‍युफैक्‍चर किया जाएगा और कंपनी मार्च तक लाखों यूनिट्स बेचने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। कंपनी बहुत जल्‍द जियोबुक को पेश कर सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.