Windows 10 फ्री अपग्रेड की कॉपी ऐसे रिजर्व करें

Windows 10 फ्री अपग्रेड की कॉपी ऐसे रिजर्व करें
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 (Microsoft Windows 10) इस साल 29 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। यह विंडोज 7 (Windows 7), विंडोज 8 (Windows 8) और विंडोज 8.1 (Windows 8।1) यूजर्स के लिए फ्री होगा।

अगर आप नए यूजर हैं तो Windows 10 के लिए पैसा खर्चना पड़ेगा, लेकिन Windows 7 या 8 के लाइसेंस्ड यूज़र आज ही अपने Windows 10 की कॉपी रिजर्व कर सकते हैं। इसके लॉन्च होने के पर वे नए ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड कर सकते हैं।

Windows 10 की कॉपी रिजर्व करना बेहद ही आसान है, आपको नीचे लिखे सुझावों का पालन करना होगा। सबसे पहले, आपको पीसी (PC) पर लेटेस्ट Windows अपडेट इंस्टॉल करना होगा।

1. Windows 8 पर आप Windows key+C > Settings > Change PC Settings में जाकर ऐसा कर सकते हैं।

2. बायीं तरफ लिखे अपडेट और रिकवरी (Update and recovery) पर क्लिक करें। इसके बाद डाउनलोड या इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके अपने कंप्यूटर को अपडेट करें।

3. Windows 7 पर अपडेट करने के लिए आप Start बटन पर क्लिक करके शुरुआत कर सकते हैं। सर्च बॉक्स में अपडेट टाइप करें, फिर Windows Update पर क्लिक करें।

4. बायीं तरफ बने बार में चेक फॉर अपडेट्स (Check for updates) पर क्लिक करें। अब सभी अपडेट्स को सेलेक्ट करें और इंस्टॉल अपडेट्स पर क्लिक करें।

सभी अपडेट्स के इंस्टॉल हो जाने के साथ ही आपके कंप्यूटर पर गेट विंडोज 10 (Get Windows 10) ऐप भी इंस्टॉल हो जाएगा। इस ऐप के जरिए आप अपनी विंडोज 10 (Windows 10) की कॉपी रिजर्व कर सकते हैं। ऐसा करने का तरीका।

1. सिस्टम ट्रे पर बने Windows आइकन पर क्लिक करें।

2. रिजर्व यॉर फ्री अपग्रेड (Reserve your free upgrade) पर क्लिक करें।

3. रिजर्वेशन का कंफर्मेशन पाने के लिए अपना ईमेल एड्रेस एंटर करें।

4. अब आप एक मैसेज देखेंगे, जिसमें लिखा होगा कि आपका अपग्रेड रिजर्व हो गया है। यहां बायीं तरफ सबसे नीचे कैंसल रिजर्वेशन (Cancel reservation) बटन भी बना हुआ है। अगर आप रिजर्वेशन केंसल करना चाहते हैं, तो आप इस बटन पर क्लिक सकते हैं।

अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी अगर आप Get Windows 10 ऐप नहीं देख पा रहे हैं, तो आप मदद के लिए माइक्रोसॉफ्टएफएक्यू (MicrosoftFAQ) पेज पर जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  3. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  4. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  5. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  6. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  7. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  10. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »