Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस गेमिंग लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Alienware क्रायो-टेक कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Alienware 15 में स्टेल्थ मोड भी है जिससे यूजर्स गेमिंग के दौरान शोर को घटाने के लिए Performance मोड से Quiet मोड में स्विच कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 15.3 इंच WUXGA डिस्प्ले दिया गया है
  • Alienware 15 में कन्फिग्रेशन के आधार पर 54 Wh या 70 Wh की बैटरी है
  • इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए क्रायो-टेक कूलिंग सिस्टम है

इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए क्रायो-टेक कूलिंग सिस्टम दिया गया है

Photo Credit: Dell

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Dell ने भारत में Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 260 तक प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPUs दिए गए हैं। Alienware 15 में 15.3 इंच WUXGA डिस्प्ले है। इस लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Alienware क्रायो-टेक कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप में स्टेल्थ मोड भी है जिससे यूजर्स गेमिंग के दौरान शोर को घटाने के लिए Performance मोड से Quiet मोड में स्विच कर सकते हैं। 

Alienware 15 का प्राइस 

इस गेमिंग लैपटॉप का शुरुआती प्राइस 1,15,990 रुपये का है। इसे  Nova Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। Alienware 15 के लिए Dell की वेबसाइट, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। इस लैपटॉप को चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत या 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। 

Advertisement

Alienware 15 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 15.3 इंच  WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें AMD Ryzen 5 220 और AMD Ryzen 5 220 प्रोसेसर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050 या GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPUs हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके Intel Core 5 210H और Intel Core 7 240H वाले वेरिएंट्स को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Alienware क्रायो-टेक कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Alienware 15 में स्टेल्थ मोड भी है जिससे यूजर्स गेमिंग के दौरान शोर को घटाने के लिए Performance मोड से Quiet मोड में स्विच कर सकते हैं। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, HDMI, USB Type-C पोर्ट, दो USB Type-A पोर्ट और 3.5 mm हेडसेट जैक के विकल्प हैं। इस लैपटॉप में कन्फिग्रेशन के आधार पर 54 Wh या 70 Wh की बैटरी ExpressCharge और ExpressCharge Boost के लिए सपोर्ट के साथ है। Alienware 15 में 720 p HD वेबकैम, डुअल माइक्रोफोन और इंटीग्रेटेड स्क्रॉलिंग सपोर्ट के साथ मल्टीटच टचपैड है। इस लैपटॉप का साइज 349.5 x 250.3 x 20.7 mm और भार लगभग 2.25 किलोग्राम का है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.