असूस ज़ेनबुक यूएक्स अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप लॉन्च, कीमत 76,990 रुपये

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 29 मार्च 2017 10:09 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप की कीमत 76,990 रुपये है
  • ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप एक फुल बॉडी एल्युमिनियम डिज़ाइन का बना है
  • इसका वज़न 1.2 किलोग्राम और मोटाई 13.5 मिलीमीटर है
असूस ने मंगलवार को अपना ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की कीमत 76,990 रुपये है। नए ज़ेनबुक लैपटॉप को 13.3 इंच क्लैमशेल के साथ दुनिया के सबसे पतले और हल्के नोटबुक में शुमार होने का दावा किया गया है। यह लैपटॉप 21 मार्च से देशभर के ऑनलाइन रिटेलर और चैनल पार्टनर के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह लैपटॉप रोज़ गोल्ड और क्वार्ट्ज़ ग्रे कलर वेरिएंट में आता है।

ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप एक फुल बॉडी एल्युमिनियम डिज़ाइन का बना है। इसका वज़न 1.2 किलोग्राम और मोटाई 13.5 मिलीमीटर है। इस लैपटॉप में हाई रिज़ॉल्यूशन वाला 13.3 इंच क्वाडएचडी+ (3200x1800 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो कंपनी की 'स्प्लेंडिड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी' से लैस है। इस लैपटॉप में सातवीं जेनरेशन इंटेल कोर (आई7-7500/आई5-7200) प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। इस लैपटॉप में एक बैकलिट कीबोर्ड है और कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
Advertisement

नया ज़ेनबुक लैपटॉप एक 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो लैपटॉप में यूएसबी 3.1 टाइप-सी, वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। साउंड डिपार्टमेंट की बात करें तो, ज़ेनबुक यूएक्स 330 लैपटॉप, नोटबुक के लिए डेवेलप किए गए असूस सोनिकमास्टर ऑडियो सिस्टम के साथ आता है।

लैपटॉप को पांच वेरिएंट में पेश किया गया है- एफसी082टी, एफबी132टी, एफबी157टी, एफबी089टी और एफबी088टी। इनकी कीमत क्रमशः 76,990 रुपये, 83,990 रुपये, 83,990 रुपये, 96,990 रुपये और 96,990 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.