आसुस ने जेनबुक विंडोज 10 फ्लैगशिप लैपटॉप किये लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आसुस ने जेनबुक विंडोज 10 फ्लैगशिप लैपटॉप किये लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
अगर आप भी शानदार खूबियों से लैस लेटेस्ट विंडोज लैपटॉप की तलाश में हैं तो अब आसुस के ये नए लैपटॉप आपकी खोज पूरी कर सकता है। ताइवान की कंपनी आसुस ने विंडोज 10 और 6th जेनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस जेनबुक सीरीज में फ्लैगशिप लैपटॉप पेश कर दिये हैं।

मंगलवार को आसुस ने अपनी ज़ेनबुक सीरीज के तीन मॉडल लॉन्च किये। इनमें ज़ेनबुक यूएक्स303यूबी, ज़ेनबुक यूएक्स305सीए और ज़ेनबुक यूएक्स305यूए शामिल हैं। तीनों ही मॉडल में बेहतरीन फीचर हैं और शुक्रवार 4 मार्च से ये लैपटॉप बिक्री के लिए आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर और ऑनलाइन रिटेलर पर उपलब्ध होंगे।

सबसे पहले बात जेनबुक यूएक्स303यूबी की, इस अल्ट्रा पोर्टेबल नोटबुक में 13.3 इंच का एलईडी बैकलाइट के साथ 16:9 रेशियो के साथ (1920x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसका व्यूइंग एंगल 170 डिग्री है। इस नोटबुक में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला इंटेल कोर आई5-6200यू प्रोसेसर है। इंटेल एचडी ग्राफिक्स जीपीयू (2जीबी) चिप है। 8 जीबी रैम (4जीबी इनबिल्ट और 4जीबी डीआरएएम डीडीआर3एल चिप) है। इसके अलावा इसके दूसरे फीचर में एक टीबी एसएटीए हार्ड ड्राइव, एक एचडी वेब कैमरा, 802.11एसी सपोर्ट+ब्लूटूथ 4.0 (डुअल बैंड), तीन यूएसबी 3.0 पो4ट, एक मिनी डिस्प्ले पोर्ट, एक्सटर्नल वीडियो डिस्प्ले के लिए एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और 50Whrकी एक बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 71,490 रुपये से शुरू होती है।
 

वहीं आसुस के दूसरे जेनबुक यूएक्स305सीए में भी फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 13.3 का बैकलाइट डिस्प्ले है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला इंटेल कोर एम-36वाइ30 प्रोसेसर है। लैपटॉप में इंटेल ग्राफिक्स 515 है और 8 जीबी (कंपनी के मुताबिक, 4जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी और 4जीबी स्टोरेज मेमोरी) रैम है।  44Whr की बैटरी और 256जीबी एसएसडी को छोड़कर इसमें बाकी सारे फीचर यूएक्स303यूबी जेनबुक की तरह ही हैं। इसकी कीमत 55,490 रुपये है।

अब बात आसुस यूएक्स305यूए की।  (3200x1800 पिक्सल) स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ इसमें बैकलाइट वाला 13.3 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है। व्यूइंग एंगल 170 डिग्री है। लैपटॉप में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला इंटेल कोर 6500यू प्रोसेसर है। इंटेल एचडी ग्राफिक्स 520 और 8जीबी की डीडीआर3 रैम है। इसके साथ ही इसमें 512 जीबी की एसएसडी, 56Whr बैटरी, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट और एक यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। कोर आई5 प्रोसेसर के साथ इसकी कीमत 74,190 रुपये है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »