Asus ने भारत में लॉन्च किया Vivobook S 15 OLED Copilot+ लैपटॉप

देश में कंपनी का यह पहला Copilot+ PC है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon X Elite चिपसेट दिया गया है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 22:53 IST
ख़ास बातें
  • यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को सपोर्ट करता है
  • इन फीचर्स को विंडोज 11 के आगामी अपडेट में दिया जाएगा
  • इस लैपटॉप का प्राइस 1,24,990 रुपये का है

इसे 16 GB के RAM + 1 TB की SSD स्टोरेज और Cool Silver कलर में उपलब्ध कराया गया है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Asus ने भारत में Vivobook S 15 OLED को लॉन्च किया। देश में कंपनी का यह पहला Copilot+ PC है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon X Elite चिपसेट दिया गया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को सपोर्ट करता है। इन फीचर्स को विंडोज 11 के आगामी अपडेट में दिया जाएगा। 

इस लैपटॉप का प्राइस 1,24,990 रुपये का है। इसे केवल 16 GB के RAM + 1 TB की SSD स्टोरेज और Cool Silver कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप की बिक्री कंपनी की ई-शॉप, Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Pegasus स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। 

Vivobook S 15 OLED (Copilot+) के स्पेसिफिकेशंस

यह विंडोज 11 होम पर चलता है और इसके साथ Microsoft Office Home के साथ बंडल्ड है। इसमें 15 इंच 3k (2,880 x 1,620 पिक्सल्स ) OLED डिस्प्ले, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 1,080 p वेबकैम एक प्राइवेसी शटर के साथ है। इसके हुड के नीचे Snapdragon X Elite दिया गया है। इसके साथ Qualcomm AI इंजन, Adreno GPU और Qualcomm की Hexagon न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दिए गए हैं। इसमें 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की स्टोरेज है। 

इस लैपटॉप में एल्युमीनियम लिड, बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है। AI PC होने के कारण इसमें अलग Copilot की दी गई है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर्स और एक माइक्रोफोन है। इसकी 3 सेल 70 Wh बैटरी को 90 W के AC एडैप्टर के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi दिए गए हैं। इस लैपटॉप में दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, दो USB 4.0 Type-C पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5 mm हेडफोन जैक दिया गया है।  Vivobook S 15 OLED में अलग माइक्रोSD रीडर है। इसका साइज 352.6 x 227 x 15.9 mm और भार 1.42 किलोग्राम का है। पिछले महीने Asus ने गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus G14 लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर AMD का Ryzen 9 8945HS दिया गया है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU है। इसका Pantone वैलिडेटेड डिस्प्ले Nvidia G-Sync, Dolby Vision को सपोर्ट के साथ है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • ग्राफ़िक्स
  • साउंड
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great OLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Good keyboard
  • Doesn’t run hot
  • Plenty of ports
  • Bad
  • Keyboard backlight isn’t great
  • Needs more RAM
  • Speakers could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1620 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Snapdragon X Elite

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Qualcomm Adreno GPU

वज़न

1.42 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.