एसर ट्रेवलमेट एक्स349 लैपटॉप लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

एसर ट्रेवलमेट एक्स349 लैपटॉप लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एसर कंपनी ने अपनी ट्रेवलमेट सीरीज का अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप ट्रेवलमेट एक्स349 पेश किया है। इस लैपटॉप की मोटाई 18 मिलीमीटर है और वज़न 1.5 किलोग्राम। इसकी चेसिस एल्यूमीनियम की है।

लैपटॉप में इंटल के छठे जेनरेशन का प्रोसेसर होगा और इसमें 8 जीबी का डीडीआर4 रैम दिया गया है। इसमें 14 इंच का फुल-एचडी आईपीएस पैनल है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ 10 घंटे तक की है। लैपटॉप में 512 जीबी एसएसडी के साथ विंडोज 10 प्रो मौजूद रहेगा। इसमें एलईडी ब्लैकलिट कीबोर्ड भी है।

ट्रेवलमेट एक्स349 में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो विंडोज हैलो को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से अनलॉक कर पाएंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस प्रोडक्ट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जिसका इस्तेमाल चार्ज़िंग और तेजी से डेटा ट्रांसफर करने के लिए किया जा सकता है।

यह यूएसबी 3.0, एचडीएमआई और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा। एसर ने बताया है कि ट्रेवलमेट एक्स349 की कीमत उत्तरी अमेरिका में 649.99 डॉलर (करीब 44,000 रुपये) होगी। भारत में इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »