दुनिया का 'सबसे पतला लैपटॉप' एसर स्विफ्ट 7 भारत में लॉन्च

दुनिया का 'सबसे पतला लैपटॉप' एसर स्विफ्ट 7 भारत में लॉन्च
विज्ञापन
एसर ने अपने स्विफ्ट 7 लैपटॉप को इस साल आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है। इसकी मोटाई 1 सेंटीमीटर से भी कम है जो 9.98 मिलीमीटर है। अब इस लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह 18 नवंबर से उपलब्ध होगा।

एसर स्विफ्ट 7 कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर और चुनिंदा मल्टी-ब्रांड स्टोर में मिलेगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। भारत में इस लैपटॉप की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होगी। स्लिम बॉडी डिज़ाइन वाले इस लैपटॉप में 13.3 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसका वज़न मात्र 1.1 किलोग्राम है।

एसर इंडिया ने जानकारी दी है, "फ्लैगशिप स्विफ्ट 7 पूरी तरह से एल्यूमीनियम चेसिस के साथ आता है।"

स्विफ्ट 7 के शुरुआती मॉडल में इंटल के सातवां जेनरेशन कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इसकी स्टोरेज 256 जीबी है। एसर का दावा है कि इस लैपटॉप की बैटरी करीब 9 घंटे तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »