Acer ने लॉन्च किए तीन नए Windows 10 लैपटॉप

Acer ने लॉन्च किए तीन नए Windows 10 लैपटॉप
विज्ञापन
क्लाउडबुक (Cloudbook) सीरीज़ के बजट लैपटॉप लॉन्च करने के कुछ दिनों के अंदर ही एसर (Acer) ने तीन नए लैपटॉप डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एसर एस्पायर ई5-573 (Acer Aspire E5-573), एस्पायर वी नाइट्रो (Aspire V Nitro) और एस्पायर आर13 नोटबुक (Aspire R13 notebook) को लॉन्च किया, ये सभी डिवाइस विंडोज 10 (Windows 10) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे।

नया Acer Aspire E5-573 लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और यह दो डिस्प्ले साइज़ में आएगा। 14 इंच और 15.6 इंच के स्क्रीन साइज़ मार्केट में उपलब्ध होंगे। डिवाइस में टैक्सचर्ड पैटर्न होने की बात कही जा रही है। इस लैपटॉप में फिफ्थ जेनरेशन Intel Core प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce 920M GPU मौजूद है जो डेडिकेटेड वीडियो रैम के साथ आएगा। डिवाइस में 16GB RAM और 1TB के हार्ड डिस्क स्टोरेज के लिए सपोर्ट मौजूद है।

इस लैपटॉप को Skype ने सर्टिफाई किया है और इसमें कंपनी के अपने TrueHarmony ऑडियो टेक का इस्तेमाल किया गया है जिसे Windows 10 के वर्चुअल वॉयस बेस्ड असिस्टेंट Cortana के साथ ऑप्टिमाइज़ किया गया है। डिवाइस में BlueLightShield फ़ीचर मौजूद है जो डिस्प्ले से बाहर आने वाले ब्लू लाइट को कम करता है जो यूज़र की आंखों के लिए अच्छा है। इसके अलावा नए Aspire E5-573 में Acer का Precision Touchpad Technology और Accidental Contact Mitigation technology मौजूद है। नया डिवाइस बेहतर टाइपिंग और बेहतर फिंगर इनपुट एक्सपीरियंस देगा। लैपटॉप की कीमत 26,499 रुपये से शुरू होगी।

Acer ने नया Aspire V Nitro-Black Edition गेमिंग लैपटॉप भी लॉन्च किया। यह Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। अपने Windows 8.1 वर्ज़न की तरह यह डिवाइस भी 15 इंच के 4K रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन प्रोफाइल के साथ आता है। डिवाइस में नैनो इंप्रिंट लिथोग्राफी टेक्नोलॉजी से बनाए गए पैटर्न्ड कवर मौजूद हैं। डिवाइस का बेस मॉडल फिफ्थ जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ 2GB या 4GB Nvidia GeForce GTX960M GPU के साथ आएगा। यह लैपटॉप 8GB और 12GB RAM वर्ज़न में उपलब्ध होगा और साथ में मौजूद होगा 1TB का हार्ड डिस्क ड्राइव। डिवाइस में Acer DustDefender टेक और चार स्पीकर्स के लिए Dolby Digital Plus Home Theatre मौजूद है। वैसे डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। संभावना है कि इस लैपटॉप के हार्डवेयर भी Windows 8.1 वाले वर्ज़न वाले हों जो कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस गैमिंग लैपटॉप की कीमत 1,10,000 रुपये से शुरू होगी।

कंपनी ने Acer Aspire R 13 लैपटॉप भी लॉन्च किया जो Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस लैपटॉप के स्क्रीन को 180 डिग्री में घुमाया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे 6 मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है- नोटबुक मोड, एज़ल मोड, स्टैंड मोड, पैड मोड, टेंट मोड और डिस्प्ले मोड। लैपटॉप में 13.3 इंच का डिस्प्ले है जो 1 इंच मोटा है। डिवाइस का वज़न 1.5 किलोग्राम है। Aspire R 13 के Windows 10 वाले मॉडल की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होगी।यह फिफ्थ जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर, 8GB के RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »