Xiaomi अब भारत में लॉन्च करने वाली है 'स्मार्ट' कूकर

Xiaomi जल्द ही भारतीय मार्केट में नया प्रोडक्ट लाने वाली है। चीनी कंपनी ने अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए स्मार्ट कूकर रेंज लाने की तैयारी में है। शाओमी ने इस संबंध में टीज़र ज़ारी किया है।

Xiaomi अब भारत में लॉन्च करने वाली है 'स्मार्ट' कूकर
ख़ास बातें
  • Mijia Rice Cooker की कीमत चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,100 रुपये) है
  • Xiaomi Mijia Induction Cooker के दो वेरिएंट हैं
  • Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर टीज़र साझा किया
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही भारतीय मार्केट में नया प्रोडक्ट लाने वाली है। चीनी कंपनी ने अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए स्मार्ट कूकर रेंज लाने की तैयारी में है। शाओमी ने इस संबंध में टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र से भारत में Xiaomi Mijia Smart Rice Cooker और Xiaomi Mijia Induction Cooker को पेश किए जाने का इशारा मिला है। दोनों प्रोडक्ट पहले से चीनी मार्केट में उपलब्ध हैं। अब ये भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi ने फिलहाल इन प्रोडक्ट के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है। कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर टीज़र साझा किया है। टीज़र में शाओमी के पोर्टफोलियो के दो प्रेशर कूकर नज़र आ रहे हैं। ये हैं शाओमी मीजिया इंडक्शन कूकर और मीजिया स्मार्ट राइस कूकर। संभवतः दोनों ही प्रेशर कूकर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इंडिया के टीज़र से पता चला है कि यूज़र्स चाहें तो बर्गर, पाश्ता और पिज़ा बना पाएंगे।

Mijia Rice Cooker की कीमत चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,100 रुपये) है और इंडक्शन कूकल प्लेट का दाम 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) से शुरू होता है। एक्सेसरी की कीमत 99 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) से शुरू होती है। राइस कूकर ओलेड डिस्प्ले से लैस है। इसे ऐप से कनेक्ट करके तापमान और प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

Xiaomi Mijia Induction Cooker के दो वेरिएंट हैं। बेस वेरिएंट का दाम 299 चीनी युआन (करीब 3,000 रुपये) है। लाइट वेरिएंट की कीमत 199 चीनी युआन है। इंडक्शन कूकर नॉब और एक ओलेड स्क्रीन के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स स्मार्ट कंट्रोल पाएंगे। लाइट वेरिएंट में ना तो ओलेड डिस्प्ले है और ना ही स्मार्ट कंट्रोल मौज़ूद है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, टीज़र्स से साफ नहीं है कि ये प्रोडक्ट कब तक लॉन्च होंगे। टीज़र में तीसरा प्रोडक्ट भी नज़र आ रहा है। लेकिन यह क्या है? यह साफ नहीं है। संभव है कि कंपनी स्मार्ट वेइंग स्केल लाने की तैयारी कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  7. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »