Xiaomi ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition दमदार मोटर, डबल ब्रेकिंग सिस्टम, शॉक-अब्ज़ॉर्बिंग नुमैटिक टायर और इज़ी फोल्डिंग डिज़ाइन से लैस है।

Xiaomi ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Mi 11 और Mi TV Q1 75-inch के साथ पेश किया नया स्कूटर
  • Mi Electric Scooter Pro 2 में दी गई है 300 वाट पावरफुल मोटर
  • स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है
विज्ञापन
Xiaomi ने Mi 11 और Mi TV Q1 75-inch के साथ मर्सिडीज कार जैसा दिखने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition। मी इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रो 2 दमदार मोटर, डबल ब्रेकिंग सिस्टम, शॉक-अब्ज़ॉर्बिंग नुमैटिक टायर और इज़ी फोल्डिंग डिज़ाइन से लैस है। यह 300 वाट पावरफुल मोटर के साथ आता है जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इसकी रेंज 45 किलोमीटर है। यही नहीं, इस स्कूटर से आप डेली 20 प्रतिशत इनक्लाइन हिल्स में आसानी से चढ़ाई कर सकते हैं।
 

Mi Electric Scooter Pro 2 price

The Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition की कीमत की बात करें, तो इस स्कूटर को आप EUR 799 (लगभग 70,000 रुपए) में खरीद सकते हैं।  
 

Mi Electric Scooter Pro 2 Specifications

Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition के डिज़ाइन को Mercedes-AMG और Xiaomi के एंडवांस स्कूटर इंजिनीयरिंग टीम ने मिलकर तैयार किया है, जो कि देखने में मर्सिडीज़ कार का लुक देता है। स्कूटर में अनोखे टील असेंट्स और रियर विल्स के पास AMG की ब्रांडिंग दी गई है। जैसे कि हमने बताया यह स्कूटर 300 वाट पावरफुल मोटर के साथ आता है जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इसकी रेंज 45 किलोमीटर है। इस स्कूटर से आप डेली 20 प्रतिशत इनक्लाइन हिल्स में आसानी से चढ़ाई कर सकते हैं।

स्कूटर में बिल्ट-इन एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसमें आप सुखद राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए विभिन्न मापदंड़ो को देखने और नियंत्रित करने की सुविधा प्रदान करता है। इस डिस्प्ले पर आप रियल-टाइम स्पीड, राइडिंग मोड, ब्लूटूथ कनेक्ट आदि की जानकारी देख सकते हैं।

Mi Electric Scooter Pro 2 में स्पोर्ट्स फ्रंट, रियर और साइड रिफ्लेक्टर के साथ-साथ एक अपग्रेडिड 2 वॉट हेडलाइट दी गई है, जो बेहतर विजिबिल्टी प्रदान करने के लिए 10 मीटर आगे तक रोशनी देता है। फर्स्ट टाइम राइडर को सेफ्टी रीमाइंडर्स और फोन से कनेक्ट करने पर मोबाइल डिवाइस में सेफ्टी जानकारी दी जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »