• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Walmart की DroneUp के साथ साझेदारी, अमेरिका में बढ़ाएगी ड्रोन डिलीवरी

Walmart की DroneUp के साथ साझेदारी, अमेरिका में बढ़ाएगी ड्रोन डिलीवरी

वॉलमार्ट ने ड्रोन-आधारित डिलीवरी के लिए वर्जीनिया स्थित कंपनी DroneUp के साथ साझेदारी की है। कंपनी रोजर्स और अर्कांसस में बेंटनविले में ड्रोन स्टेशन भी उपलब्ध करवाएगी।

Walmart की DroneUp के साथ साझेदारी, अमेरिका में बढ़ाएगी ड्रोन डिलीवरी

DroneUp की सर्विस केवल वॉलमार्ट स्टोर के एक मील के भीतर ही दी जाएंगी।

ख़ास बातें
  • एक हफ्ते पहले वॉलमार्ट ने Zipline के साथ भागीदारी की थी।
  • पेपर कप-प्लेट, क्रेयॉन, कचरा बैग, मिक्स्ड फ्रूट कप आदि की होगी डिलीवरी।
  • कुल 4 पाउंड (लगभग 1.8 किलोग्राम) वजन का सामान होगा डिलीवर।
विज्ञापन
Walmart अपनी ड्रोन डिलीवरी के लिए ऑप्शन बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस डिपार्टमेंट स्टोर चेन ने फार्मिंगटन, अर्कांसस, यूएस में रहने वाले ग्राहकों के लिए इस सुविधा को बढ़ाने का फैसला किया है। वॉलमार्ट स्टोर के एक मील के दायरे में ग्राहक टूना कैप, बेबी सप्लाई और पेपर बर्तन जैसी छोटी वस्तुओं का ऑर्डर दे सकते हैं। वॉलमार्ट ने ड्रोन-आधारित डिलीवरी के लिए वर्जीनिया स्थित कंपनी DroneUp के साथ साझेदारी की है। अगले कुछ महीनों में, कंपनी रोजर्स और अर्कांसस में बेंटनविले में ड्रोन स्टेशन भी उपलब्ध करवाएगी।

एक हफ्ते पहले वॉलमार्ट ने Zipline के साथ भागीदारी की। इसी के साथ यह पिया रिज, अर्कांसस के 50-मील के दायरे में पहली कमर्शिअल अमेरिकी ड्रोन डिलीवरी सर्विस बन गई। डिलीवरी ड्रोन एक Zipline प्लेन से रिसीव करने वालों के एक सिलेक्ट ग्रुप के लिए पैराशूट के साथ पैकेज छोड़ेगा।

Zipline के विपरीत, DroneUp की सर्विस केवल वॉलमार्ट स्टोर के एक मील के भीतर ही दी जाएंगी। The Verge की एक रिपोर्ट बताती है कि वॉलमार्ट ने इस कदम के साथ केवल छोटा स्टेप लिया है क्योंकि तीन स्टोर जहां DroneUp ऑपरेट करेगा, पहले से ही Zipline के सर्विस एरिया के भीतर हैं। पैकेजों को नीचे छोड़े जाने के लिए एक केबल का इस्तेमाल किया जाएगा। 

वॉलमार्ट ने कई आइटमों को ड्रोन डिलीवरी सर्विस में शामिल करने की कोशिश की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाने लायक जरूरी चीजों और बेबी फूड के अलावा, वॉलमार्ट ड्रोन के माध्यम से पेपर कप और प्लेट, क्रेयॉन, कचरा बैग, मिक्स्ड फ्रूट कप, विटामिन, बेबी डायपर और बटरमिल्क पैनकेक मिक्स के बॉक्स भी डिलीवर करेगा।

सामान की डिलीवरी करते समय वजन को लेकर भी कुछ लिमिट बनाई गई हैं। 10 डॉलर (लगभग 745 रुपये) की डिलीवरी फीस के लिए ड्रोन डिलीवरी सर्विस के माध्यम से आइटम ऑर्डर करते समय भार को लेकर प्रतिबंध हैं। वेबसाइट पर ग्राहक कुल मिलाकर केवल 4 पाउंड (लगभग 1.8 किलोग्राम) वजन वाले सामानों के लिए चेक आउट कर सकते हैं। वेबसाइट पर सबसे भारी आइटम सिमिलैक बेबी फॉर्मूला का 3.87-पाउंड का डिब्बा था। वजन प्रतिबंध के बावजूद वॉलमार्ट की वेबसाइट ग्राहक को वजन के आधार पर वस्तुओं को छाँटने की सुविधा नहीं देती है। 

इससे पहले वॉलमार्ट ने DroneUp के साथ कुछ ड्रोन डिलीवरी के लिए टेस्ट किया था। यह ड्रिल उत्तरी लास वेगास और चीकटोवागा, न्यूयॉर्क में एक मील के दायरे में आयोजित की गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wallmart, Wallmart Drone Delivery Service, Zipline
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »