इस ट्रू वायरलेस ईयरफोन की कीमत है 1,000 रुपये से कम

Truke Fit Pro की किफायती कीमत के हिसाब से इस ईयरफोन में कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे कि यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, ब्लूटूथ 5.0 और ईयरफोन और चार्जिंग केस को लेकर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

इस ट्रू वायरलेस ईयरफोन की कीमत है 1,000 रुपये से कम

Truke Fit Pro 13 एमएम डायनमिक ड्राइवर्स से लैस है

ख़ास बातें
  • Truke Fit Pro अमेज़न पर खरीद के लिए है उपलब्ध
  • तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा Truke Fit Pro ट्रू वायरलेस ईयरफोन
  • Truke Fit Pro की भिड़ंत Redmi Earbuds S और Realme Buds Q से
Truke Fit Pro ट्रू वायरलेस ईयरफोन को लॉन्च कर दिया गया है, जो महज 999 रुपये में बिकेगा। यदि आप नया ट्रू वायरलेस ईयरफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे और आपका बजट थोड़ा टाइट है, तो आप इसके बारे में विचार कर सकते हैं। Truke Fit Pro ईयरफोन Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1000 रुपये से भी कम है। यह सबसे सस्ते ट्रू वायरलेस इयरफोन्स में से एक है, जिन्हें आप अभी खरीद सकते हैं। कीमत को ध्यान में रखते हुए इस ईयरफोन की सीधी टक्कर Xiaomi और Realme के साथ-साथ किफायती ब्रांड जैसे Noise, Boult Audio, और Boat से है।
 

Truke Fit Pro specifications and features

Truke Fit Pro की किफायती कीमत के हिसाब से इस ईयरफोन में कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, ब्लूटूथ 5.0 और ईयरफोन और चार्जिंग केस को लेकर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसके अलावा यह ईयरफोन फास्ट चार्जिंग के साथ 15 मिनट चार्जिंग पर 1 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करता है। चार्जिंग केस में 500 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है और ईयरफोन 13 एमएम डायनमिक ड्राइवर्स से लैस है।

इन फीचर्स के अलावा, Truke Fit Pro में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है, जो कि Android और iOS डिवाइस में काम करेगा। 1000 रुपये की कीमत को ध्यान में रखें, तो इन ईयरफोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग जो कि आमतौर पर 4,000 या उससे ऊपर की कीमत वाले ट्रू वायरलेस ईयरफोन में दिया जाता है।
 

Truke Fit Pro pricing vs competition

Truke Fit Pro की कीमत 999 रुपये है, जो हाल ही में लॉन्च हुए हाई-प्रोफाइल लॉन्च जैसे Redmi Earbuds S और Realme Buds Q दोनों ईयरफोन्स को टक्कर देता है। इनकी कीमत 2,000 रुपये के अंदर है। ट्रू वायरलेस सेगमेंट में 1,000 रुपये के अंदर आपको कुछ ज्यादा विकल्प नहीं मिलेगा, यह इकलौता ऐसा ब्रांड है जो आपको यूएबी टाइप-सी चार्जिंग और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स प्रदान करता है।

जैसा कि हमने बताया, यह ईयरफोन अमेज़न पर खरीद के लिए उपलब्ध है। यह आपको ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  2. Jio के Rs 149 के पैक में 22GB एक्स्ट्रा डाटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
  3. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  4. WhatsApp में आएगा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, यूट्यूब देखने के लिए नहीं बंद करना होगा मैसेजिंग ऐप को
  5. Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस
  6. PUBG Lite का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ भारत में, ऐसे करें डाउनलोड
  7. 1 फोन पर 1 से अधिक ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफ़ोन ऐसे कनेक्ट करें
  8. Tesla को टक्कर देने के लिए देश में लॉन्च हुई यह दमदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में भागेगी 484 किलोमीटर
  9. भारत में 14 छात्रों ने पॉकेट मनी खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल, 20 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर!
  10. बिना पेडल के चलने वाली Gozero Skellig Lite इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk के बी-वर्ड कॉन्फ्रेंस में दिए इस बयान से फिर उछला Bitcoin
  2. पेगासस स्पाईवेयर के जरिए भारत में नेताओं, पत्रकारों, बिजनेसमैन की जासूसी का दावा
  3. Flipkart Big Saving Days Sale हुई लाइव: मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि पर इन डील्स को न करें मिस
  4. 1 फोन पर 1 से अधिक ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफ़ोन ऐसे कनेक्ट करें
  5. भारत में 14 छात्रों ने पॉकेट मनी खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल, 20 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर!
  6. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  7. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  8. Flipkart Big Saving Days 2021 Sale प्लस मेंबर्स के लिए लाइव: मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ये हैं बेस्ट ऑफर्स!
  9. DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!
  10. 26 जुलाई को Amazon Prime Day 2021 सेल की बेस्ट डील्स पाने का ये है आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com