• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Ptron ने भारत में सस्ती कीमत में लॉन्च किए 2 वायरलेस ईयरफोन्स, कीमत Rs 1,199 से शुरू

Ptron ने भारत में सस्ती कीमत में लॉन्च किए 2 वायरलेस ईयरफोन्स, कीमत Rs 1,199 से शुरू

Ptron Bassbuds Vista and Ptron Bassbuds Pro true wireless stereo (TWS) ईयफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत क्रमश: 1,299 और 1,199 रुपये है।

Ptron ने भारत में सस्ती कीमत में लॉन्च किए 2 वायरलेस ईयरफोन्स, कीमत Rs 1,199 से शुरू
ख़ास बातें
  • Ptron Bassbuds Vista वायरलेस चार्जिंग के साथ आया है
  • Ptron Bassbuds Pro कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 के साथ आता है
  • Ptron के यह दोनों ही ईयरफोन Amazon के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं
विज्ञापन
Ptron Bassbuds Vista and Ptron Bassbuds Pro true wireless stereo (TWS) ईयफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत क्रमश: 1,299 और 1,199 रुपये है। हैदराबाद-बेस्ड ऑडियो ब्रांड Ptron के यह नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स की कीमत काफी कम है और प्रमुख फीचर्स के साथ आते हैं जो इस हेडसेट को एंट्री-लेवल वायरलेस ऑडियो सेगमेंट में स्टैंड-आउट करने में मदद करते हैं। जहां Ptron Bassbuds Pro के चार्जिंग केस में डिजिटल बैटरी इंडिकेटर दिया गया है, वहीं Ptron Bassbuds Vista में Qi वायरलेस चार्जिंग 5 वॉट वायरलेस चार्जर के साथ दिया गया है।
 

Ptron Bassbuds Vista, Ptron Bassbuds Pro price in India, availability

Ptron Bassbuds Vista दोनों ईयरफोन्स में से थोड़ा महंगा ईयरफोन है, जिसकी कीमत 1,299 रुपये है। इस ईयरफोन में मौजूद खास बात है वायरलेस चार्जिंग क्षमता, जो कि 5 वॉट Qi वायरलेस चार्जिंग के साथ मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर Ptron Bassbuds Pro TWS ईयरफोन को 1,199 रुपये में पेश किया गया है। इस ईयरफोन में टच कंट्रोल और चार्जिंग केस में बैटरी लेवल की जानकारी देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले इंडिकेटर दिया गया है। Ptron के यह दोनों ही ईयरफोन Amazon के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।
ptron
 

Ptron Bassbuds Vista, Ptron Bassbuds Pro specifications, features

किफायती कीमत के बावजूद Ptron Bassbuds Vista और Ptron Bassbuds Pro दोनों ईयरफोन्स अच्छे फीचर्स से लैस है। इसमें मौजूद वायरलेस चार्जर के अलावा, कनेक्टिविटी के लिए Ptron Bassbuds Vista में ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसके माइक्रो-यूएसबी केबल से भी चार्ज किया जा सकता है। ईयरफोन में इन-कैनल डिज़ाइन दिया गया है और यह वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड है। ईयरफोन को लेकर दावा किया गया है कि यह ईयरपीस 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, लेकिन चार्जिंग केस के साथ अतिरिक्त 8 घंटे की यूसेज प्राप्त होती है। वायरलेस चार्जर Qi-सर्टिफाइड है और इसका इस्तेमाल कम्पेटिबल डिवाइस के साथ वायरलेस रूप से भी किया जा सकता है।

इससे अधिक सस्ता Ptron Bassbuds Pro कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 के साथ आता है और यह ईयरपीस वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड है। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है और जैसे कि हमने बताया इसके चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो कि केस के चार्जिंग लेवल को इंडीकेट करता है। इस ईयरपीस में टच कंट्रोल के साथ वॉयस असिस्टेंस के लिए गूगल असिस्टेंट और Siri का सपोर्ट आदि शामिल है। Ptron Bassbuds Pro की बैटरी लाइफ Ptron Bassbuds Vista जैसी ही है, इसके ईयरपीस का इस्तेमाल 4 घंटे किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त केस से 2 घंटे की यूसेज मिलती है जिसमें कुल मिलाकर 12 घंटे तक की चार्जिंग मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »