Simple Energy ने पेश किया Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर, ईको मोड में देगा 240 किमी तक की रेंज

Simple Energy ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर- सिंपल वन (Simple One) के नाम की पुष्टि कर दी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2021 10:16 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 1,10,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
  • Simple One को सीधी टक्कर Ather 450X से मिलने वाली है।
  • पॉवर देने के लिए Simple One में 4.8 kWh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का कहना है कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किमी प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड देगा।

Simple Energy ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर- सिंपल वन (Simple One) के नाम की पुष्टि कर दी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी का कहना है कि बाजार में कई लोकप्रिय पेट्रोल-आधारित (इंटरनल कम्बशन इंजन) स्कूटरों की तुलना में यह अधिक रेंज देने का दम रखता है। कंपनी का कहना है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ईको मोड (Eco Mode) में 240 किलोमीटर तक की रेंज दे सकने में सक्षम है। 
 

Simple One Electric Scooter Price And Availability

Simple One Electric Scooter की कीमत 1,10,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसे शुरुआती चरणों के दौरान 15 अगस्त को दक्षिण भारत के चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। कंपनी की ओर से पुष्टि की गई है कि बाकी शहरों को बाद में जोड़ा जाएगा। 
Advertisement
 

Simple One Electric Scooter Features

कंपनी इस स्कूटर को इसकी रेंज के दम पर बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसका यूनिक सेलिंग प्वॉइंट इसकी रेंज को ही बताया जा रहा है। बेंगलुरू आधारित इस स्टार्टअप का दावा है कि इसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ईको मोड में 240 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। जो कि स्पोर्ट्स मोड से कहीं अधिक है। स्पोर्ट्स मोड में स्पीड मायने रखती है जबकि ईको मोड में रेंज का महत्व होता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटुथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स से लैस भी हो सकता है। 

Simple One को सीधी टक्कर Ather 450X से मिलने वाली है। इसकी रेटेड रेंज 116 किलोमीटर है। हालाँकि 450X में 2.9 kWh की छोटी बैटरी है, जिसका प्रभाव इसकी रेंज पर पड़ता है। सिंपल वन कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। आयरन मैन मूवी सीरीज से प्रेरणा लेते हुए इसे शुरू में Mark 2 का कोडनाम दिया गया था।
Advertisement

सिंपल वन में एक पतला फ्रेम हो सकता है, मगर कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किमी प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड देगा। इतना ही नहीं, यह 3.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा। Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को पॉवर देने के लिए इसमें 4.8 kWh की बैटरी होगी। यदि आपके घर के पार्किंग लॉट में बैटरी चार्जर सेटअप करने की जगह नहीं है तो आप इसे घर के अंदर निकाल कर चार्ज कर सकेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.