• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • iPhone मेकर Foxconn की भारत में सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए वेदांता के साथ पार्टनरशिप

iPhone मेकर Foxconn की भारत में सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए वेदांता के साथ पार्टनरशिप

कंपनी ने ऑयल से लेकर मेटल्स तक के बिजनेस से जुड़े वेदांता ग्रुप के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आने की उम्मीद है

iPhone मेकर Foxconn की भारत में सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए वेदांता के साथ पार्टनरशिप

इस कंपनी में वेदांता के पास बड़ी हिस्सेदारी होगी। Foxconn को 40 प्रतिशत होल्डिंग मिलेगी

ख़ास बातें
  • Foxconn ने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है
  • कंपनी ने EV जैसे सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है
  • वेदांता के पास ऑयल से लेकर मेटल्स तक के कारोबार हैं
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर और Apple की प्रमुख सप्लायर Foxconn ने भारत में सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए वेदांता ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है। सेमीकंडक्टर्स की दुनिया भर में कमी के बीच Foxconn ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। हाल के वर्षों में Foxconn ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) जैसे सेगमेंट में एक्सपैंशन किया है।

Foxconn की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि कंपनी ने ऑयल से लेकर मेटल्स तक के बिजनेस से जुड़े वेदांता ग्रुप के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आने की उम्मीद है। Foxconn ने कहा कि वह वेदांता के साथ एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने के लिए 11.87 करोड़ डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करेगी। इस कंपनी में वेदांता के पास बड़ी हिस्सेदारी होगी। Foxconn को 40 प्रतिशत होल्डिंग मिलेगी। स्टेटमेंट में कहा गया है, "दोनों कंपनियों के बीच यह इस तरह का पहला ज्वाइंट वेंचर है। यह देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा।"

ताइवान की Foxconn को सेमीकंडक्टर्स सेगमेंट में अच्छी संभावना दिख रही है। पिछले वर्ष इसने सेमीकंडक्टर बनाने के लिए Yageo के साथ हाथ मिलाया था। सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण कई ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण प्रोडक्शन घटाना पड़ा है। दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने भी सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण अपने कुछ मॉडल्स के प्रोडक्शन में कमी की है। इससे कस्टमर्स के लिए इंतजार भी बढ़ गया है। सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली अधिकतर कंपनियां एशिया में हैं। इस समस्या से निपटने के लिए हाल के महीनों में सेमीकंडक्टर के बिजनेस में इनवेस्टमेंट की कुछ बड़ी डील हुई हैं।

Foxconn ने  EV मार्केट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। Foxconn ने बताया है कि वह EV के लिए चिप्स बनाने को लेकर कुछ फर्मों के साथ बातचीत कर रही है। भारत में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। इस वजह से कुछ ग्लोबल कंपनियों ने देश में सेमीकंडक्टर्स से जुड़े प्लांट लगाने में दिलचस्पी ली है। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »