Facebook और Ray-Ban मिलकर चश्मे को बनाएंगे स्मार्ट, ऑग्मेंटेड रियलिटी से होगा लैस!

स्मार्ट ग्लास के अलावा, Facebook कथित रूप से नई स्मार्टवॉच पर भी काम कर रहा है, जिसमें दो कैमरा और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 15:18 IST
ख़ास बातें
  • AR Glasses के स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं
  • AR और VR टेक्नोलॉजी का उपयोग करके डिजिटल स्पेस में 'टेलीपोर्ट' कर सकेंगे
  • फेसबुक दो कैमरो वाली स्मार्टवॉच पर भी कर रहा है काम
Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंफर्म कर दिया है कि कंपनी का अगला हार्डवेयर प्रोडक्ट स्मार्ट ग्लास होने वाला है, जिसे Ray-Ban के स्वामित्व वाली कंपनी Essilor Luxottica के कॉलेब्रेशन में डेवलप किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन ग्लासेस में आइकॉनिक फ्रेम दिए जाएंगे, जिसके लिए Ray-Ban को जाना जाता है। हालांकि, इसके अलावा इसमें AR फीचर्स को इंटीग्रेट किया जाएगा। जुकरबर्ग ने यह ऐलान पिछल हफ्ते आयोजित अर्निंग कॉल के दौरान किया। फेसबुक का Ray-Ban ब्रांड का आइवियर भविष्य में बनने वाले उन आईवियर का पहला कदम है, जो कि इंटरनेट से डाटा व ग्राफिक्स के साथ असल दुनिया में आगे बढ़ेगा।

लेटेस्ट अर्निंग कॉल में Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने AR Glasses के आने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कंपनी का आगामी प्रोडक्ट फर्स्ट स्मार्ट ग्लासेस होंगे, जिन्हें Ray-Ban द्वारा Essilor Luxottica की साझेदारी में बनाया जाएगा।
Advertisement

Franco-Italian फर्म द्वारा निर्मित इन स्मार्ट ग्लासेस के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने वर्चुअल ‘metaverse' बनाने की भी जानकारी दी, जहां यूज़र्स AR और VR टेक्नोलॉजी का उपयोग करके डिजिटल स्पेस में 'टेलीपोर्ट' करने में सक्षम होंगे।
Advertisement

इन स्मार्ट ग्लासेस पर काम चल रहा है, जिसकी खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। पिछले साल सामने आई रिपोर्ट संकेत मिला था कि ‘Project Aria' टीम के इंजीनियर इन आईवियेर पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
Advertisement

स्मार्ट ग्लास के अलावा, Facebook कथित रूप से नई स्मार्टवॉच पर भी काम कर रहा है, जिसमें दो कैमरा और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। दो में से एक कैमरे का इस्तेमाल फ्रंट कैमरे के तौर पर किया जा सकेगा, जिसका मतलब है कि उस कैमरे के जरिए आप वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा का आनंद ले सकते हैं। जबकि दूसरा कैमरा स्टेनलैस स्टील फ्रेम से अलग होने के बाद फुटेज कैप्चर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच साल 2022 में लॉन्च की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.