2 कैमरा और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आएगी Facebook की स्मार्टवॉच!

इनमें से एक कैमरे का इस्तेमाल फ्रंट कैमरे के तौर पर किया जा सकेगा, जिसका मतलब है कि उस कैमरे के जरिए आप वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा का आनंद ले सकते हैं। जबकि दूसरा कैमरा स्टेनलैस स्टील फ्रेम से अलग होने के बाद फुटेज कैप्चर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 कैमरा और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आएगी Facebook की स्मार्टवॉच!

स्मार्टवॉच ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकती है

ख़ास बातें
  • यह कैमरा 1080p रिजॉल्यूशन पर फुटेज कैप्चर करेगा
  • स्मार्टवॉच की कीमत $400 (लगभग 29,000 रुपये) हो सकती है
  • स्मार्टवॉच फुटेज को सीधे फेसबुक ऐप पर किया जा सकेगा पोस्ट
विज्ञापन
Facebook को लेकर फरवरी में खबर आई थी कि वह अपनी पहली स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक अपनी इस स्मार्टवॉच के साथ दो कैमरा को भी फीचर करने वाला है। इनमें से एक कैमरे का इस्तेमाल फ्रंट कैमरे के तौर पर किया जा सकेगा, जिसका मतलब है कि उस कैमरे के जरिए आप वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा का आनंद ले सकते हैं। जबकि दूसरा कैमरा स्टेनलैस स्टील फ्रेम से अलग होने के बाद फुटेज कैप्चर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फुटेज को सीधे फेसबुक के किसी भी ऐप पर पोस्ट किया जा सकता है, जिसमें Instagram भी शामिल है। बता दें, फरवरी में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि सोशल मीडिया जाइंट इन दिनों अपनी एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टवॉच डेवलपमेंट पर काम कर रही है।

The Verge की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Facebook अपनी इस कथित स्मार्टवॉच को अगले साल लॉन्च कर सकती है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जैसे कि हमने बताया रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टवॉच अज्ञात स्पेसिफिकेशन व डिस्प्ले के अतिरिक्त दो कैमरा के साथ आएगी। स्मार्टवॉच का यह कैमरा 1080p रिजॉल्यूशन पर फुटेज कैप्चर करने मे सक्षम हो सकता है। दो गुमनाम कर्मचारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया जाइंट कथित रूप से दूसरी कंपनियों के साथ भी साझेदारी कर रही है, ताकि कैमरा हव के लिए एक्सेसरीज़ को तैयार किया जा सके।

पब्लिकेशन के मुताबिक यह स्मार्टवॉच ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच को लेकर यह भी कहा गया है कि इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि इसकी मार्केटिंग फिटनेस डिवाइस के तौर पर भी की जा सकती है।

इसके अलावा, फेसबुक कथित तौर से इस स्मार्टवॉच को साल 2022 में लॉन्च कर सकता है। इन गुमनाम कर्मचारियों ने कथित रूप से यह भी इशारा दिया है कि इस स्मार्टवॉच की कीमत $400 (लगभग 29,000 रुपये) हो सकती है। आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया जाइंट इन दिनों अपनी एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टवॉच डेवलपमेंट पर काम कर रही है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टवॉच Wear OS पर काम करेगी या नहीं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Smartwatch, Smartwatch, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »