10 हजार किलोमीटर लंबी ‘ड्रोन यात्रा’ देश में शुरू, 13 राज्‍यों में जाएगी, यह है मकसद

ड्रोन यात्रा का मकसद कृषि में ड्रोन के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दुनिया की पहली बायोडायवर्सिटी सेंसर तकनीक की भी घोषणा की है
  • इसे IIT रोपड़ और जर्मनी के एक संस्‍थान के साथ साझेदारी में बनाया गया है
  • कंपनी ग्रोअर (Grower) ऐप लॉन्च करने की भी योजना बना रही है

जानी-मानी स्विस एग्रोकेमिकल सिनजेंटा (Syngenta) ने शुक्रवार को यह ‘यात्रा’ शुरू की।

ड्रोन का इस्‍तेमाल करके कीटनाशकों के छिड़काव के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ‘ड्रोन यात्रा' की शुरुआत की गई है। जानी-मानी स्विस एग्रोकेमिकल सिनजेंटा (Syngenta) ने शुक्रवार को यह ‘यात्रा' शुरू की। इसके तहत 13 राज्‍यों में 10 हजार किलोमीटर की 'ड्रोन यात्रा' की जाएगी। कंपनी ने दुनिया की पहली बायोडायवर्सिटी सेंसर तकनीक की भी घोषणा की है। इस तकनीक को IIT रोपड़, पंजाब और जर्मनी के फ्रौनहोफर इंस्टि‍ट्यूट के साथ साझेदारी में डेवलप किया गया है। इसका मकसद किसानों को उपयुक्त फसलों की खेती करने का सुझाव देना है। 

इस सेंसर को इस साल यूरोप और भारत में किसानों के खेतों में टेस्‍ट किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह इस महीने के अंत तक भारत में ग्रोअर (Grower) ऐप लॉन्च करने की भी योजना बना रही है ताकि छोटे किसानों को कपास, गेहूं, चावल और मक्का समेत 9 फसलों पर विभ‍िन्‍न भाषाओं में डिजिटल एग्रोनॉमी की सलाह देकर सशक्त बनाया जा सके। 
Advertisement

सिनजेंटा इंडिया के कंट्री हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार और सिंजेंटा ग्रुप के चीफ इन्‍फॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर फिरोज शेख ने इस नई पहल की घोषणा की।

सुशील कुमार ने कहा कि ड्रोन यात्रा का मकसद कृषि में ड्रोन के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यात्रा के तहत एक वैन 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करके 10 हजार किसानों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वैन महाराष्ट्र से शुरू होगी और मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा करेगी। उन्होंने कहा कि कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन का कमर्शल लॉन्‍च इस महीने के आखिर में चावल, कपास और सोयाबीन की फसलों में किया जाएगा।
Advertisement

सिंजेंटा पहली प्राइवेट फर्म है जिसे केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड (CIB) से धान पर 'अमिस्टर' का छिड़काव करने के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल करने की मंजूरी मिली है, ताकि फसल को फंगल संक्रमण से बचाया जा सके। कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही ड्रोन की एफ‍िशिएंसी को टेस्‍ट कर लिया है। ड्रोन यात्रा के जरिए जागरूकता अभियान न केवल किसानों को नई तकनीक के बारे में शिक्षित करेगा, बल्कि कंपनी को किसानों से फीडबैक और इनपुट लेने में भी मदद करेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.