• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • Nokia 1.4 बेहद सस्ती कीमत में देगा फिंगरप्रिंट सेंसर का एक्सपीरियंस, जानें फीचर्स

Nokia 1.4 बेहद सस्ती कीमत में देगा फिंगरप्रिंट सेंसर का एक्सपीरियंस, जानें फीचर्स

Nokia 1.4 स्मार्टफोन Nokia 1.3 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Nokia 1.4 की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई है।

Nokia 1.4 बेहद सस्ती कीमत में देगा फिंगरप्रिंट सेंसर का एक्सपीरियंस, जानें फीचर्स

Nokia 1.4 में 4,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है

ख़ास बातें
  • Nokia 1.4 को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है
  • फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • Nokia 1.4 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Nokia 1.4 स्मार्टफोन Nokia 1.3 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Nokia 1.4 की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई है। इस फोन की स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शन, और प्राइसिंग इसके लॉन्च से पहले लीक हुई हैं। Nokia 1.4 के बारे में खबर है कि इस फोन में 4,000mAh बैटरी के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Nokia 1.4 स्मार्टफोन Nokia 1 सीरीज में पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का एक बजट ऑफरिंग स्मार्टफोन है।     

Nokia 1.4 expected price

Nokia 1.4 के बारे में MySmartPrice ने टिपस्टर Sudhanshu Ambhore के जरिए जानकारी साक्षा की है कि इस फोन को EUR 100 की कीमत में पेश किया जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत लगभग 8,800 रुपये होते हैं। Nokia 1.4 को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं है कि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसे भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, या नहीं इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।     

Nokia 1.4 expected specifications

Nokia 1.4 के बारे में खबर है कि इसे एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.51-inch HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी फोन में 1.3GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दे सकती है। यह प्रोसेसर 1जीबी रैम के साथ पेयर हो सकता है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।   
   
Nokia 1.4 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में LED फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Nokia 1.4 में 4,000mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 2.4GHz Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटुथ 4.2, Micro-USB पोर्ट, ड्यूल  SIM (Nano, 4G + 2G) स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। यह Nokia 1 सीरीज का पहला फोन होगा जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »