भारत में इस वर्ष बिक सकते हैं 70 लाख से अधिक iPhone

iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने इस सप्ताह की शुरुआत में iPhone का नया मॉडल लॉन्च किया था

भारत में इस वर्ष बिक सकते हैं 70 लाख से अधिक iPhone

iPhones और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को मिलाकर बिक्री लगभग 16.2 करोड़ रह सकती है

ख़ास बातें
  • एपल ने इस सप्ताह की शुरुआत में iPhone का नया मॉडल लॉन्च किया था
  • पिछले 15 वर्षों में iPhones की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है
  • प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में iPhones की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन
देश में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बिक्री में तेजी आने की संभावना है। इनमें iPhones की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने इस सप्ताह की शुरुआत में iPhone का नया मॉडल लॉन्च किया था। पिछले लगभग 15 वर्षों में देश में स्मार्टफोन का मार्केट लगभग 47 गुना बढ़ा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष भारत में 70 लाख से अधिक iPhones बिक सकते हैं। iPhones और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को मिलाकर बिक्री लगभग 16.2 करोड़ रह सकती है। पिछले 15 वर्षों में iPhones की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में iPhone का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अधिक है। देश में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में iPhones की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है। इस सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड Samsung है। OnePlus, Xiaomi, Vivo और Google जैसी अन्य स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इस सेगमेंट में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। 

Techarc ने बताया कि पिछले छह वर्षों में iPhone के यूजर्स की संख्या लगभग एक करोड़ बढ़ी है। Apple के 'Far Out' इवेंट में लॉन्च की गई नई सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो छोटे मॉडल हैं औरआईफोन 14 प्लस और आईफोन 14 प्रो मैक्स बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए हैं। प्रो सीरीज से नॉच को हटा दिया गया है और इसकी जगह एक पिल शेप होल-पंच कटआउट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अब फ्रंट कैमरा और फेस आईडी टेक्नोलॉजी है।

iPhone 14 का प्राइस 799 डॉलर (करीब 63,700 रुपये) रखा गया है। यह स्मार्टफोन पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। iPhone 14 Plus की कीमत 899 डॉलर (करीब 71,600 रुपये) से शुरू होती है। यह पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा। कंपनी iPhone 14 और 14 Plus के लिए प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू करेगी और आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर और आईफोन 14 प्लस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। iPhone 14 Pro की कीमत $999 (करीब 79,600 रुपये) से शुरू होती है और सबसे महंगे iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,099 (करीब 87,600 रुपये) की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, IPhone, Kerala, Sales, Market, Smartphone, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »