• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • 108 मेगापिक्सल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 10 SE स्मार्टफोन

108-मेगापिक्सल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 10 SE स्मार्टफोन

Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जबकि Nova 10 सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है

108-मेगापिक्सल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 10 SE स्मार्टफोन

Nova 10 SE के मेन कैमरा को 108 मेगापिक्सल सेंसर पर अपग्रेड किया गया है

ख़ास बातें
  • इसके साथ ही Nova 10, Nova 10 Pro और Nova Y90 की भी बिक्री शुरू की गई है
  • ये स्मार्टफोन्स जल्द इंटरनेशनल मार्केट्स में भी उपलब्ध होंगे
  • Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
Huawei ने Nova 10 SE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Nova 10, Nova 10 Pro और Nova Y90 की भी बिक्री शुरू की गई है। ये स्मार्टफोन्स दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किए गए हैं और जल्द ही ये अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में भी उपलब्ध होंगे। Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जबकि Nova 10 सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। 

Nova 10 SE के मेन कैमरा को 108 मेगापिक्सल सेंसर पर अपग्रेड किया गया है। यह इसके पिछले वर्जन से 50 मेगापिक्सल सेंसर अधिक है। रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। इसे सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज में बेचा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। यह Nova 10 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में Huawei Nova 10 और  Nova 10 Pro को लॉन्च किया गया था। इसके प्राइस क्रमशः लगभग 31,000 रुपये और लगभग 42,000 रुपये थे। 

कंपनी ने  Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया है। इसके सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच स्लॉट है। Huawei ने इस हैंड के चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 778G SoC दिया गया है जो 8GB के RAM के साथ है। Nova 10 SE में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर्स शामिल हैं। यह Nova 10 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। हालांकि, इसमें 16-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, जबकि Nova 10 and Nova 10 Pro में 60-मेगापिक्सल सेंसर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज और 66W Huawei फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। Nova 10 SE की मोटाई 7.39mm और इसका वजन लगभग 184 ग्राम का है। 

हाल ही में Huawei Mate 50 को लॉन्च किया गया था। Huawei Mate 50 में हुवावे मेट 50 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका FHD + 2700 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, पंच होल कट आउट, एक 90Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्क्रीन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें 8GB RAM और कई इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन हैं।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसHarmonyOS
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसHarmonyOS
रिज़ॉल्यूशन1200x2652 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »