• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 60MP सेल्‍फी कैमरा, 100वॉट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 10 Pro और Nova 10 फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

60MP सेल्‍फी कैमरा, 100वॉट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 10 Pro और Nova 10 फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

बैटरी कैपिसिटी, फास्ट चार्जिंग स्पीड, फ्रंट कैमरा सेटअप और डिस्प्ले साइज दोनों फोन्‍स को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।

60MP सेल्‍फी कैमरा, 100वॉट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 10 Pro और Nova 10 फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Huawei Nova 10 की कीमत 128GB वैरिएंट के लिए 2,699 युआन (लगभग 31,800 रुपये) से शुरू होती है।

ख़ास बातें
  • 50 मेगापिक्सल के मेन बैक कैमरा के साथ आते हैं ये स्‍मार्टफोन
  • Huawei Nova 10 Pro डुअल फ्रंंट कैमरा दिया गया है
  • इन फोन्‍स को चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है
विज्ञापन
Huawei Nova 10 और Nova 10 Pro स्मार्टफोन को सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। दोनों स्मार्टफोन कुछ बदलावों और समान डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर के साथ आते हैं और 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। बैटरी कैपिसिटी, फास्ट चार्जिंग स्पीड, फ्रंट कैमरा सेटअप और डिस्प्ले साइज दोनों फोन्‍स को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। 
 

Huawei Nova 10 और Nova 10 Pro के प्राइस व उपलब्‍धता

Huawei Nova 10 की कीमत 128GB वैरिएंट के लिए 2,699 युआन (लगभग 31,800 रुपये) से शुरू होती है। इसके 256GB वैरिएंट के दाम 2,999 युआन (लगभग 35,350 रुपये) हैं। Huawei Nova 10 Pro की कीमत 128GB वैरिएंट के लिए 3,699 युआन (लगभग 43,600 रुपये) से शुरू होती है और 256GB मॉडल की कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,100 रुपये) है। दोनों फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और बिक्री 8 जुलाई से शुरू होगी। इन्‍हें ब्लैक, ग्रीन, सिल्वर और वायलेट कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। 
 

Huawei Nova 10 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Huawei Nova 10 स्‍मार्टफोन हार्मनीOS पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 SoC दिया गया है। रैम कैपिसिटी नहीं बताई गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और मैक्रो कैमरा व 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 60 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 

यह 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस का वजन 168 ग्राम है।
 

Huawei Nova 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Huawei Nova 10 Pro का डिजाइन और ज्‍यादातर स्‍पेक्‍स नोवा 10 के जैसे हैं। जो फर्क इसे अलग बनाते हैं, उनमें  6.78 इंच का फुल-एचडी+ (1,200x2,652) OLED डिस्प्ले शामिल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रो मॉडल डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 60 मेगापिक्सल के मेन फ्रंट कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर भी दिया गया है। प्रो मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसHarmonyOS
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसHarmonyOS
रिज़ॉल्यूशन1200x2652 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »