लेनोवो ज़ूक एज की कीमत, स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2016 10:05 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक एज को इस हफ्ते लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • ज़ूक एज में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
लेनोवो इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन ज़ूक एज लॉन्च कर सकती है। और लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में लीक में लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। अब, एक इस डिवाइस की नई तस्वीर से डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है।

स्लैशलीक द्वारा ज़ूक एज के अगले हिस्से को दिखाती हुईं तस्वीर लीक की गई है। इस तस्वीर में स्मार्टफोन के अगले हिस्से में एक होम बटन और दांयीं तरफ वॉल्यूम व पावर बटन देखे जा सकते हैं। इस लीक से ज़ूक एज स्मार्टफोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,800 रुपये) होने का भी पता चलता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ूक एज में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। इस फोन में एक क्वाड-कोर 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 4 जीबी रैम है। एक दूसरी रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध कराने की भी उम्मीद है।

ज़ूक एज स्मार्टफोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

ख़बरों के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर 2.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी हो सकती है। ज़ूक एज में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। इसके अलावा ज़ूक एज का डाइमेंशन 142.9x74.5x7.68 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.