4000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ ZTE Yuanhang 30S 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

ZTE Yuanhang 30S 5G में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 730 x 1,600 पिक्सल, वॉटर ड्रॉप डिजाइन, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है।

4000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ ZTE Yuanhang 30S 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ZTE

ZTE Yuanhang 30S 5G में 6.52 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • ZTE Yuanhang 30S 5G में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Yuanhang 30S 5G में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • ZTE Yuanhang 30S की कीमत लगभग 14,042 रुपये है।
विज्ञापन
चीनी टेक कंपनी ZTE ने अपनी Yuanhang सीरीज के तहत चीन में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ZTE Yuanhang 30S चीनी मार्केट में एंट्री करने वाला लेटेस्ट फोन है और यह कुछ बेहतरीन डोमेस्टिक-ड्रीवन कंपोनेंट्स के साथ आता है। स्मार्टफोन 6nm EUV प्रोसेस से निर्मित Unisoc T760 चिपसेट पर काम करता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ZTE Yuanhang 30S 5G में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 730 x 1,600 पिक्सल, वॉटर ड्रॉप डिजाइन, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। नए फोन के डिस्प्ले को US UL से आई-केयर सर्टिफिकेशन मिला है और इसका प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। प्रोसेसर की AI कंप्यूटिंग पावर 2.4 TOPS तक है, जबकि 4K 30fps वीडियो एन्कोडिंग और 10-बिट वीडियो डिकोडिंग दोनों को सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस बजट फोन ने वॉयस मैसेजिंग, वीचैट और वीडियो चैट समेत वीचैट के फंक्शन को बढ़ाया है। फोन में मल्टीपल स्क्रीन मोड समेत कुछ बिल्ट-इन डेस्कटॉप एप्लिकेशन भी दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके किनारे पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी उपलब्ध है।

ZTE Yuanhang 30S की कीमत
कीमत की बात की जाए तो ZTE Yuanhang 30S की कीमत 1,199 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 14,042 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  5. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  6. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  7. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
  8. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
  9. 96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »