• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर

OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर

OnePlus यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन, टैबलेट जैसे डिवाइसेज को Oppo स्टोर पर भी रिपेयर करवा सकेंगे।

OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर

OnePlus यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन, टैबलेट जैसे डिवाइसेज को Oppo स्टोर पर भी रिपेयर करवा सकेंगे।

ख़ास बातें
  • ओप्पो सर्विस सेंटर्स पर अब वनप्लस डिवाइसेज भी रिपेयर होंगे।
  • इससे कंपनी की आफ्टर सेल सर्विसेज का विस्तार होगा।
  • अप्रैल 2026 से यह सुविधा यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

OnePlus India ने अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब भारत में वनप्लस यूजर्स अपने डिवाइसेज को Oppo के स्टोर्स पर भी रिपेयर करवा सकेंगे। यानी अगर आपके पास OnePlus का कोई फोन, टैबलेट या अन्य कोई डिवाइस है तो उसे Oppo स्टोर पर भी रिपेयर करवाया जा सकेगा। भारत में रिपेयरिंग सर्विसेज की बाट जोह रहे वनप्लस यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है। 

OnePlus यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन, टैबलेट जैसे डिवाइसेज को Oppo स्टोर पर भी रिपेयर करवा सकेंगे। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि ओप्पो सर्विस सेंटर्स पर अब वनप्लस डिवाइसेज भी रिपेयर होंगे। इससे कंपनी की आफ्टर सेल सर्विसेज का विस्तार होगा और यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दी जा सकेगी। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कस्टमर्स को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। एक तरफ जहां दुनियाभर में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा होने पर चर्चा चल रही है, दूसरी तरफ कंपनी ने सर्विस सेंटर्स तक कस्टमर्स की पहुंच बढ़ा दी है। 

Oppo ने घोषणा में कहा कि OnePlus के भारतीय यूजर्स अब भारत में जल्द ही ओप्पो के स्थापित सर्विस सेंटर्स का एक्सेस पा सकेंगे। अप्रैल 2026 से यह सुविधा यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी। इससे सर्विसेज को 50% का बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में वनप्लस के भारत में 400 से ज्यादा सेंटर हैं। ऐसे में अब यूजर्स को 600 से ज्यादा सेंटर्स पर डिवाइसेज को रिपेयर करवाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 

OnePlus ने कहा है कि सर्विस नेटवर्क का विस्तार एक बड़ा कदम कंपनी द्वारा लिया गया है जिसमें यूजर्स को पहले से प्रीमियम आफ्टर सेल सर्विस एक्सपीरियंस दिया जा सकेगा। यूजर्स को पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा, तेजी से सपोर्ट सर्विसेज मिलेंगीं, साथ ही Oppo के विस्तृत इंफ्रास्ट्रक्चर में चल रही परिपक्व सेवाओं का लाभ मिलेगा। वनप्लस ने कहा है कि पहले से चल रही प्रतिबद्धताएं वैसे ही चलती रहेंगी जिसमें वारंटी, सॉफ्टवेयर और कस्टमर सपोर्ट शामिल है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »