96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Asus ExpertBook B3 G1 में Core Ultra 5 225H, Core Ultra 5 vPro 235H, Core Ultra 7 255H, और Core Ultra 7 vPro 265H प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है।

96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Asus

Asus ExpertBook B3 G1 लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच साइज में पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • ExpertBook B3 G1 में कंपनी कई प्रोसेसर कंफिग्रेशन पेश किए हैं।
  • लैपटॉप में 96GB तक रैम दी गई है और 6TB तक की स्टोरेज दी गई है।
  • ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच साइज में पेश किए गए हैं।
विज्ञापन

Asus ने अपने बिजनेस लैपटॉप में नया एडिशन किया है। यह कंपनी का Asus ExpertBook B3 G1 लैपटॉप है जो 14 इंच और 16 इंच साइज में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये लैपटॉप खासतौर पर वर्कप्लेस की जरूरतों को ध्यान में रखकर कंफिगर किए गए हैं। ExpertBook B3 G1 में कंपनी कई प्रोसेसर कंफिग्रेशन पेश किए हैं। ये लैपटॉप Core Ultra 5 225H, Core Ultra 5 vPro 235H, Core Ultra 7 255H, और Core Ultra 7 vPro 265H प्रोसेसर के साथ चुने जा सकते हैं। लैपटॉप में 96GB तक रैम दी गई है और 6TB तक की स्टोरेज मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Asus ExpertBook B3 G1 Price

Asus ExpertBook B3 G1 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। कंपनी के ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच साइज में खरीदे जा सकेंगे। रिजॉल्यूशन के अनुसार ये अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। 

Asus ExpertBook B3 G1 Specifications

Asus ExpertBook B3 G1 में Core Ultra 5 225H, Core Ultra 5 vPro 235H, Core Ultra 7 255H, और Core Ultra 7 vPro 265H प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है। ग्राफिक्स के लिए Arc 140T iGPU दिया गया है। इनमें 96GB की DDR5-5 रैम दी गई है और M.2 PCIe 4.0 स्टोरेज के लिए दो स्लॉट दिए गए हैं जिनमें 6TB तक स्टोरेज आ सकती है। लैपटॉप में IPS डिस्प्ले दिया गया है। एक में 1920 x 1200 IPS रिजॉल्यूशन मिलता है जबकि दूसरे में 2560 x 1600 रिजॉल्यूशन दिया गया है। ये 400 निट्स की ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। 100 प्रतिशत sRGB कलर गेमट का सपोर्ट यहां पर दिया गया है। 

16 इंच वेरिएंट में टच स्क्रीन का ऑप्शन भी मिल जाता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1920 x 1200 रिजॉल्यूशन है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Thunderbolt 4, दो USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, HDMI 2.1, एक 3.5mm हेडफोन जैक, और एक Gigabit Ethernet पोर्ट दिया गया है। ExpertBook B3 G1 में 70Wh तक की बैटरी लगी है। इनमें मल्टीपल वेबकम सपोर्ट है जिसके लिए HD, Full HD, और FHD+IR जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »