ज़ेडटीई 17 अक्टूबर को नया नूबिया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी

ज़ेडटीई 17 अक्टूबर को नया नूबिया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई 17 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। चीन में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी नए नूबिया स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया ज़ेडटीई नूबिया स्मार्टफोन पहले लॉन्च किए जा चुके ज़ेड11 मिनी का वेरिएंट हो सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी के नए वेरिएंट में कैमरा डिपार्टमेंट में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि नए नूबिया स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। अफसोस की बात यह है कि इस वक्त नए नूबिया स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

याद रहे कि ज़ेडटीई ने अप्रैल महीने में नूबिया ज़ेड11 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 6पी लेंस और फेज-डिटेक्शन ऑटो-फोकस (पीडीएएफ) के साथ आता है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर दिये फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन को अनलॉक करने के अलावा कई दूसरे काम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीनशॉट लेने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से कैमरे के शटरबटन का काम लिया जा सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में (1080 x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का फुल एचडी एलसीडी कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, जुलाई महीने में ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन को 1,699 चीनी युआन (करीब 17,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Mobiles, Mobiles, Nubia, ZTE Nubia, ZTE Nubia Z11 mini
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »