• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड11 मिनी लॉन्च कर दिया। नूबिया सीरीज में कंपनी के इस स्मार्टफोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। जेड़टीई नूबिया ज़ेड11 मिनी सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर चीन में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 25 अप्रैल से इसकी बिक्री शुरू होगी।

सबसे पहले बात कैमरे की, ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 6पी लेंस और फेज-डिटेक्शन ऑटो-फोकस (पीडीएएफ) के साथ आता है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर दिये फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन को अनलॉक करने के अलावा कई दूसरे काम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीनशॉट लेने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से कैमरे के शटरबटन का काम लिया जा सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में ( 1080 x1920पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5  इंच का फुल एचडी एलसीडी कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन के ऊपर नूबिया यूआई 3.9.6 स्किन दी गई है। वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट वाला यह फोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट यानी दो सिम या एक सिम और एक माइक्रोएडी कार्ड सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक यह हैंडसेट भारत में एफडीडी 1800 एमएचज़ेड (बैंड 3) और टीडीडी 2300 एमएचज़ेड (बैंड 40) सपोर्ट करता है।  जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास दैसे फीचर भी हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलईटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 2800 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 141.4x70x8 मिलीमीटर और वजन 138 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, android, ZTE nubia Z11 mini, ZTE nubia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »