• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई ने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए 3 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

ज़ेडटीई ने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए 3 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

ज़ेडटीई ने टेक्नॉलजी की दुनिया के 'महाकुंभ' मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में अपने 3 नए फोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन हैं - ब्लेड वी9, ब्लेड वी9 वीटा और टेम्पो गो। इनमें से टेम्पो गो, कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो एडिशन वाला स्मार्टफोन है।

ज़ेडटीई ने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए 3 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में अपने 3 नए फोन लॉन्च किए
  • ब्लेड वी9, ब्लेड वी9 वीटा और टेम्पो गो स्मार्टफोन से उठा पर्दा
  • फोन की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने टेक्नॉलजी की दुनिया के 'महाकुंभ' मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में अपने 3 नए फोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन हैं - ब्लेड वी9, ब्लेड वी9 वीटा और टेम्पो गो। इनमें से टेम्पो गो, कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो एडिशन वाला स्मार्टफोन है। वहीं, ब्लेड सीरीज़ के अपग्रेडिड फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। टेम्पो गो की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के कस्टम वर्ज़न पर चलता है, जो खास तौर पर कम बज़ट और स्पेसिफिकेशन वाले फोन के लिए बना है।
 

कीमत और उपलब्धता

ज़ेडटीई ब्लेड वी 9 की कीमत लगभग 14,300 रुपये होगी और ब्लेड वी9 वीटा 21,400 रुपये कीमत वाला हैंडसेट हो सकता है। टेम्पो गो की कीमत 5,200 रुपये के करीब होने की संभावना है। फोन की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

ज़ेडटीई ब्लेड वी9 स्पेसिफिकेशन

ब्लेड वी9 डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस एस-आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 3/4 जीबी के रैम मौज़ूद हैं।

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा पीडीएएफ और डुअल टोन एलईडी फ्लैश फीचर से लैस है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग में मददगार है। ब्लेड वी9, 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाए जाने का विकल्प शामिल है। फोन को पावर देती है 3,100 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस, हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट ऐक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पीछे की तरफ दिया गया है।
 
zte
 

ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले ब्लेड वी9 वीटा में 5.45 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 2जीबी/3जीबी के रैम दिए गए हैं। स्टोरेज विकल्प 16 जीबी व 32 जीबी के हैं। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट के रियर में एक 13 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर मौज़ूद है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में मददगार है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,200 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में जीपीएस, हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ फीचर शामिल हैं। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।
 

ज़ेडटीई टेम्पो गो स्पेसिफिकेशन

यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी का है। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 2,200 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 गो एडिशन पर चलता है, जो कम कीमत व फीचर वाले स्मार्टफोन के लिए मुफीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »