ज़ेडटीई एक्सॉन 7एस और एक्सॉन 7 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7एस स्मार्टफोन, एक्सॉन 7 का अपग्रेड वेरिएंट है
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स में इनक्रिप्शन फ़ीचर हैं
  • दोनों फोन को चीन में लॉन्च किया गया है
चीनी हैंडसेट निर्माता ज़ेडटीई ने एक्सॉन 7 मैक्स और एक्सॉन 7 मैक्स लॉन्च स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन एक्सॉन 7 के अपग्रेड वेरिएंट हैं। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि नये ज़ेडटीई एक्सॉन 7एस और एक्सॉन 7 मैक्स स्मार्टफोन 'सिस्टेमैटिक इंटीग्रेशन ऑफ इंटेलीजेंट इनक्रिप्शन' के साथ आते हैं।

ज़ेडटीई एक्सॉन 7एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर जबकि ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स में 4100 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। लेकिन, चीनी कंपनी ने नए ज़ेडटीई एक्सॉन 7एस और एक्सॉन 7 मैक्स के बारे में सारी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने एक्सॉन 7एस की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें डिस्प्ले के ऊपर एक फ्रंट कैमरा जबकि नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है। इसके अलावा, ज़ेडटीई के मुताबिक, नए एक्सॉन 7एस और एक्सॉन 7 मैक्स में 23 भाषाओं तक टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए रियल-टाइम वॉयस सपोर्ट दिया है और कई दूसरे इंटेलीजेंटट वॉयस फंक्शन भी हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि, जे़डटीई एक्सॉन 7 को पिछले साल चीन में बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसके डुअल फ्रंट स्पीकर और कैमरा, डॉल्बी एटमॉस, हाई-फाई ऑडियो सपोर्ट। इसके अलावा प्रीमियम वेरिएंट में फोर्स टच डिस्प्ले भी दिया गया था। उम्मीद है कि कंपनी एक्सॉन 7 के कुछ ख़ास फ़ीचर को एक्सॉन 7एस और एक्सॉन 7 मैक्स स्मार्टफोन में दे सकती है।

कीमत की बात करें तो, बेसिक वेरिएंट को 2,899 चीनी युआन (करीब 29,600 रुपये), स्टैंडर्ड वेरिएंट को 3,299 चीनी युआन (33,800 रुपये) और प्रीमियम वेरिएंट को 4,099 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इस फोन को पिछले साल अमेरिका में भी लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.