ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम

ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम की कीमत 499.98 डॉलर (करीब 34,000 रुपये) है
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम स्मार्टफोन फोर्स टच के साथ आता है
  • फोन में 6 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने चीन में मई में अपना एक्सॉन 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन को यूरोप व अमेरिका में लॉन्च किया गया। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का प्रीमियम वेरिएंट ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम की कीमत 499.98 डॉलर (करीब 34,030 रुपये) रहै। और यह फोन सीमित संख्या में ज़ेडटीई के अमेरिका के ऑनलाइन स्टोर पर आयन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम स्मार्टफोन फोर्स टच के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच (1440 x 2560 पिक्सल) एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 64-बिट क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। फोन में 6 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर मीफेवर यूआई 4.0 स्किन है। एक्सॉन 7 प्रीमियम हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है यानी यूज़र को दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही विकल्प मिलेगा। इस फोन को पावर देने के लिए 3250 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम में डुअल एलईडी फ्लैश, 4के रिकॉर्डिंग, पीडीएएफ, ओआईएस और अपर्चर एफ/1.8 के साथ 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ज़ेडटीई एक्सॉन 7 प्रीमियम का डाइमेंशन 151.7×75×7.9 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ यह फोन वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीेएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »