ZTE Axon 30 Pro में मिलेंगे तीन 64MP के कैमरे!

ZTE ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोस्टर साझा किया है, जिससे खुलासा होता है कि ZTE Axon 30 Pro स्मार्टफोन में एक नहीं... दो नहीं बल्कि तीन कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल के होंगे। आपको बता दें, किसी भी स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा सेटअप पहली बार देखने को मिलेगा।

ZTE Axon 30 Pro में मिलेंगे तीन 64MP के कैमरे!
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 30 Pro में मिल सकता है 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ZTE Axon 20 में मौजूद था अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 30 प्रो तीन 64 मेगापिक्सल कैमरे से देगा शानदार फोटोग्राफी
विज्ञापन
ZTE Axon 30 Pro स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा, जिसकी जानकारी पिछले महीने की शुरुआत में एक टिप्सटर द्वारा दी गई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स की जानकारी सार्वजनिक की है। कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोस्टर साझा किया है, जिससे खुलासा होता है कि नए Axon फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक नहीं... दो नहीं बल्कि तीन कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल के होंगे। आपको बता दें, किसी भी स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा सेटअप पहली बार देखने को मिलेगा।

ZTE ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के नए पोस्ट में एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में कंपनी खुलासा करती है कि आगामी फ्लैगशिप ZTE Axon 30 Pro स्मार्टफोन में तीन 64 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। यकीनन देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस तरह के कैमरा सेटअप के साथ ज़ेडटीई एक्सॉन 30 प्रो स्मार्टफोन किस प्रकार शानदार फोटोग्राफी में मदद करेगा।

कैमरा के अलावा, पिछले ही दिनों यह फोन एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी कथित रूप से स्पॉट किया गया था, जहां जानकारी मिली थी कि फोन में 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त होगा।

बता दें, यह स्मार्टफोन कंपनी के ZTE Axon 20 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च हुआ था। ज़ेडटीई एक्सॉन 20 स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया था। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद था, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »