ZTE A530 स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में

मोबाइल निर्माता कंपनी ज़ेडटीई द्वारा ज़ेडटीई ए530 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की खबर है। गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, ZTE A530 से चीन में पर्दा उठा लिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2018 14:15 IST
ख़ास बातें
  • ZTE A530 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • यूज़र को 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीफेवर 5.2 ओएस पर चलेगा
मोबाइल निर्माता कंपनी ज़ेडटीई द्वारा ज़ेडटीई ए530 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की खबर है। गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, ZTE A530 से चीन में पर्दा उठा लिया गया है। इस हैंडसेट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। एक ट्विटर यूज़र के हवाले से ये जानकारियां सामने आई हैं। अहम खासियत की बात करें तो ज़ेडटीई का यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ आता है। हैंडसेट को सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ZTE A530 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। जैसा कि हमने पहले बताया, मौज़ूदा चलन की तरह यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक ए530 प्रोसेसर दिए गए हैं। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीफेवर 5.2 ओएस पर चलेगा।

कैमरे के स्पेसिफिकेशन कीमत को देखते हुए चौंकाने वाले हैं। यूज़र को 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2660 एमएएच की बैटरी। इनबिल्ट स्टोरेज कम है, इस वजह से माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। इसके कनेक्टिविटी फीचर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, 4जी एलटीई सपोर्ट और डुअल वीओएलटीई शामिल हैं।

इससे पहले ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने मार्च महीने में नूबिया एन3 नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया था। चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग में उपलब्ध है। ZTE Nubia N3 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी की अपनी स्किन का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 5.99 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला। इसके अलावा स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। नूबिया एन3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE A530 Launched, ZTE A530 Price, ZTE A530 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.