ZTE A20 5G में दिया जा सकता है अंडर-स्क्रीन कैमरा

Visionox ओलेड डिस्प्ले की सप्लाई विभिन्न स्मार्टफोन निर्माताओं को करता है, जिसमें Huawei, Xiaomi, Oppo आदि शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ओप्पो और शाओमी ने पहले भी इस टेक्नोलॉजी को टीज़ किया था, लेकिन अब-तक उन्होंने अपने किसी फोन में इसे पेश नहीं किया है।

ZTE A20 5G में दिया जा सकता है अंडर-स्क्रीन कैमरा

ZTE A2121 मॉडल नंबर SRRC सर्टिफिकेशन वेबासइट पर हुआ है लिस्ट

ख़ास बातें
  • ZTE पहली ऐसी कंपनी होगी जो पेश करेगी अंडर-स्क्रीन कैमरा
  • इस कैमरा के साथ बिना नॉच का बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया जाएगा
  • अंडर-स्क्रीन कैमरा के साथ आने वाला फोन Axon सीरीज़ का अगला फोन भी हो सकता
विज्ञापन
ZTE A20 5G अंडर-द-स्क्रीन कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है, तो इस टेक्नोलॉजी के साथ यह आगामी फोन बिना नॉच के फुली बॉर्डरलेस डिस्प्ले के साथ आएगा। ZTE के मोबाइल डिवाइस प्रेसिडेंट Ni Fei ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट ज़ारी करते हुए बताया कि कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन अंडर-स्क्रीन कैमरा के साथ लाने वाली है। हालांकि, पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि यह फोन ज़ेडटीई ए20 5जी ही होगा, लेकिन इसे ‘ZTE A20 5G under-screen phone' से साझा किया गया था, जो कि नाम कि ओर इशारा कर रहा है। इसके अलावा मॉडल नंबर ZTE A2121 का एक फोन State Radio Regulation of China (SRRC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, माना जा रहा है कि यह फोन ZTE A20 हो सकता है।

Ni Fei के वीबो पोस्ट के मुताबिक, ZTE कंपनी दुनिया का पहला अंडर-स्क्रीन कैमरा वाला स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। पोस्ट में एक टैग दिखा है, जिसके मुताबिक इसे “ZTE A20 5G under-screen camera” द्वारा पोस्ट किया गया है, जो कि एक सुरक्षित संकेत है कि इस फोन को क्या कहा जाएगा।

इसके अलावा, टिप्सटर का हवाला देते हुए Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया है कि ज़ेडटीई फोन मॉडल नंबर ‘ZTE A2121' के साथ स्टेट रेडियो रेगुलेट्री चीन (SRRC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। माना जा रहा है कि ज़ेडटीई ए20 5जी हो सकता है, हालांकि इस लिस्टिंग में केवल यही साफ होता है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा, जिसका खुलासा फोन के नाम से भी हो जाता है।

Gadgets 360 द्वारा इस लिस्टिंग की स्वतंत्र रूप से जांच नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि यह फोन Axon सीरीज़ के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसके तहत ZTE Axon 10s Pro 5G स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था और ZTE Axon 11 5G को मार्च में लॉन्च किया गया था। Axon 10s Pro 5G फोन का मॉडल नंबर A2020 है, जबकि Axon 11 5G का मॉडल A2021 है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मॉडल नंबर A2121 वाला फोन अगला Axon स्मार्टफोन भी हो सकता है।

Gizmochina की पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, अटकले लगाई जा रही हैं कि अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए ज़ेडटीई चीन आधारित Visionox सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकती है, कंपनी ने जिसका उत्पादन पिछले शुरू किया है। Visionox ओलेड डिस्प्ले की सप्लाई विभिन्न स्मार्टफोन निर्माताओं को करता है, जिसमें Huawei, Xiaomi, Oppo आदि शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ओप्पो और शाओमी ने पहले भी इस टेक्नोलॉजी को टीज़ किया था, लेकिन अब-तक उन्होंने अपने किसी फोन में इसे पेश नहीं किया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE A20 5G, ZTE A20 5G under screen camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »