ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस

ZTE Axon 10s Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।

ZTE Axon 10s Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 10s Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • डुअल-सिम ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो में
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZTE Axon 10s Pro को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। अन्य खासियतों की बात करें तो ज़ेडीटीई के इस स्मार्टफोन में डुअल-मोड 5जी सपोर्ट, 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है। फिलहाल, इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
 

ZTE Axon 10s Pro specifications

डुअल-सिम ज़ेडटीई एक्सॉन 10एस प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 92 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसका इस्तेमाल फेसियल रिकग्निशन के लिए हो सकता है।

स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी या 12 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई स्लॉट नहीं है। यानी स्टोरेज बढ़ाना संभव नहीं होगा।

ZTE Axon 10s Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.2 × 73.4 × 7.9 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Axon 10s Pro, ZTE Axon 10s Pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »