ज़ेन एडमायर स्वदेश स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

ज़ेन एडमायर स्वदेश स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर स्वदेश की कीमत 4,999 रुपये है
  • यह फोन 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है
  • यह डुअल सिम फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
विज्ञापन
ज़ेन मोबाइल ने गुरुवार को अपना नया 4जी स्मार्टफोन एडमायर स्वदेश लॉन्च किया। 22 क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं और डुअल व्हाट्सऐप फ़ीचर को कंपनी इस फोन की सबसे अहम ख़ासियत बता रही है। ज़ेन एडमायर स्वदेश की कीमत 4,990 रुपये है और यह शैंपेन व ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि फोन के साथ एक स्क्रीन गार्ड और कवर मुफ्त मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत छह महीने की स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी भी मिल रही है।

ज़ेन एडमायर स्वदेश एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।

ज़ेन एडमायर स्वदेश में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ आता है। इसके साथ ही सेल्फी लेने के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो ज़ेन एडमायर स्वदेश में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे दूसरे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है जिससे 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया हिंदी, पंजाबी, उर्दू, गुजराती, तमिल, तेलगू और मराठी सहित 22 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट। एक लैग्वेज लॉक फ़ीचर से यूज़र मुख्य स्क्रीन से भाषा चुन सकते हैं। डुअल सिम स्मार्टफोन में एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »