ज़ेन एडमायर स्टार एंड्रॉयड स्मार्टफोन 3,290 रुपये में लॉन्च

ज़ेन एडमायर स्टार एंड्रॉयड स्मार्टफोन 3,290 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाइल ने एक बेहद ही किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन एडमायर स्टार लॉन्च किया है। ज़ेन एडमायर स्टार की कीमत 3,290 रुपये है। कंपनी इस हैंडसेट के जरिए टियर 2 और टियर 3 के शहरों के ग्राहकों को लुभाना चाहती है।

ज़ेन एंड्रॉयड स्टार में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 512 एमबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस डुअल सिम हैंडसेट का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 1.3 मेगापिक्सल का है। बैटरी की क्षमता 2000 एमएएच की है। यह 3जी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। एक सिम स्लॉट 3जी और दूसरा सिम स्लॉट जीपीआरएस/ एज को सपोर्ट करेगा।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ज़ेन एडमायर स्टार में ज़ेन ऐप क्लाउड, नेक्स्टजेन टीवी, वीयूलिव, सावन, यूसी मिनी ब्राउज़र और ज़ेन केयर ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »