ज़ोलो वन एचडी में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, कीमत 4,800 रुपये से कम

ज़ोलो वन एचडी में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, कीमत 4,800 रुपये से कम
विज्ञापन
ज़ोलो ने भारत में अपना वन एचडी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि ज़ोलो वन एचडी के लिए रजिस्ट्रेशन तीन बाद शुरू होंगे। इस हैंडसेट की कीमत 4,777 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की बिक्री की तारीख के बारे में नहीं बताया है।

ज़ोलो वन एचडी स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला वन एचडी स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर शामिल हैं।

143x72.6x9.5 मिलीमीटर डाइमेंशन वाला ज़ोलो वन एचडी व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी।

याद रहे कि पिछले हफ्ते ज़ोलो ने अपने ब्लैक स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 11,999 रुपये में लॉन्च किया था। नए वेरिएंट में 3 जीबी का रैम है जबकि जुलाई में लॉन्च किए गए वेरिएंट में 2 जीबी का रैम दिया गया था। ज़ोलो ब्लैक का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  3. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  5. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  6. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  7. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  9. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  10. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »