Xolo Era 1X Pro में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

जोलो ने अपने नया बजट स्मार्टफोन 1एक्स प्रो लॉन्च कर दिया है। जोलो ईरा 1एक्स प्रो की कीमत 5,888 रुपये है और। जोलो ईरा 1एक्स प्रो ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। जोलो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 19 जुलाई से उपलब्ध होगा। फोन के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

Xolo Era 1X Pro में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • जोलो ईरा 1एक्स प्रो की कीमत 5,888 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर मिलेगा
  • इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
जोलो ने अपने नया बजट स्मार्टफोन 1एक्स प्रो लॉन्च कर दिया है। जोलो ईरा 1एक्स प्रो की कीमत 5,888 रुपये है और। जोलो ईरा 1एक्स प्रो  ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। जोलो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 19 जुलाई से उपलब्ध होगा। फोन के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यह फोन जोलो ईरा 1एक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

जोलो ईरा 1एक्स प्रो में 2 जीबी रैम और 16  जीबी इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 इंच एचडी अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

ईरा 1एक्स प्रो में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी फोन से बेहतरीन तस्वीरें आतीं हैं। कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा ब्यूटी मोड, लाइव फोटोज़ और टाइम-लैप्स वीडिया का विकल्प भी है। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। जिसके एक बार फुल चार्ज होने पर एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो जोलो ईरा 1एक्स प्रो में 4जी एलटीई और वीओएलटीई के अलावा 2जी, 3जी जैसे फ़ीचर हैं।

कंपनी ने सितंबर में जोलो ईरा 1एक्स फोन 4,999 रुपये में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ोलो ईरा 1एक्स में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है और आप 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें लाइव फोटोज़, ब्यूटी मोड, बर्स्ट मोड, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे कैमरा फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। ज़ोलो ईरा 1एक्स में 2500 एमएएच की बैटरी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »