• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ोलो ईरा 1एक्स 4,999 रुपये में मिलेगा, इसमें है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ज़ोलो ईरा 1एक्स 4,999 रुपये में मिलेगा, इसमें है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ज़ोलो ईरा 1एक्स 4,999 रुपये में मिलेगा, इसमें है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोलो ने अपनी ईरा सीरीज का विस्तार करते हुए ईरा 1एक्स लॉन्च किया है। ज़ोलो ईरा 1एक्स की कीमत 4,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

ज़ोलो ने इस डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं और हैंडसेट को 15 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ोलो ईरा 1एक्स में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है और आप 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें लाइव फोटोज़, ब्यूटी मोड, बर्स्ट मोड, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे कैमरा फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। ज़ोलो ईरा 1एक्स में 2500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 185 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। टॉक टाइम के लिहाज से बैटरी 2जी नेटवर्क पर 22 घंटे और 3जी नेटवर्क पर 13 घंटे 28 मिनट तक चलेगी। यह डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

ज़ोलो ईरा 1एक्स के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ब्लूटूथ शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 145.5x72x8.6 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »