ज़ोलो ब्लैक का 3 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 19:05 IST
ज़ोलो ने बुधवार को अपने ब्लैक स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 11,999 रुपये में लॉन्च किया। नए वेरिएंट में 3 जीबी का रैम दिया गया है, जबकि जुलाई में लॉन्च में किया गया ज़ोलो ब्लैक 2 जीबी के रैम के साथ आता है।

ज़ोलो ब्लैक का 3 जीबी वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। हैंडसेट को 29 दिसंबर को फ्लैश मॉडल के जरिए बेचा जाएगा। ज़ोलो ब्लैक के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल वाले ही हैं।

(पढ़ें: ज़ोलो ब्लैक का रिव्यू)

डुअल-सिम ज़ोलो ब्लैक हैंडरसेट हाइव एटलस यूआई पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 403 पीपीआई। हैंडसेट का डिस्प्ले ओलियोफोबिक कोटिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। नोटिफिकेशन आने पर हैंडसेट का पावर वटन नोटिफिकेशन लाइट की तरह जलेगा।

ब्लैक स्मार्टफोन में सेकेंड जेनरेशन 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें चार कॉरटेक्स-ए53 कोर 1.0 गीगाहर्ट्ज़ और चार कॉरटेक्स-ए53 कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड देते हैं। हैंडसेट में एड्रेनो 405 जीपीयू के साथ 2 जीबी का रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि ज़ोलो ब्लैक में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट है, जिसमें दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं, एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दोनों कैमरे एक साथ में तेजी से काम कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये 0.15 सेकेंड में ऑटोफोकस करते हैं। कैमरे में यूबीफोकस फ़ीचर है, जो यूज़र को फोटो लेने के बाद भी किसी एक ऑब्जेक्ट पर रीफोकस करने देता है।

रियर कैमरे में नेचुरल लुकिंग कलर्स के लिए क्रोमाफ्लैश और लो लाइट में स्किन टोन्स जैसे फ़ीचर हैं। कैमरे में ऑप्टीज़ूम का भी ऑप्शन है। कंपनी ने अडोब के फोटो स्टूडियो टूल भी दिया है, जो ज़ोलो ब्लैक की इमेज गैलरी के साथ इंटिग्रिटेड है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो वाइड-एंगल लेंस और फ्लैश के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  4. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.